IND vs ENG: सासाराम एक्सप्रेस ने मचाई तबाही, आकाश दीप के लिए सोशल मीडिया पर आई सुनामी
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड को धूल चटाने का काम किया है। टीम इंडिया के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। भारत के लिए तेज गेंदबाजी में आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने धमाल मचाया।
आकाश दीप ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी तूफानी गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों का धुआं निकालने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने दूसरी पारी में कुल 6 विकेट झटके। पहली पारी में भी उनके नाम कुल 4 विकेट थे, इस तरह वह 10 विकेट लेने में सफल रहे।

इस मैच में बुमराह की जगह आकाश दीप को लाया गया था और उन्होंने अपने चयन को सही साबित कर दिया। अब लग रहा है कि अगले टेस्ट मैच में बुमराह और आकाश दीप दोनों खेलते हुए नज़र आएँगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको सासाराम एक्सप्रेस नाम दिया। वह बिहार के सासाराम से आते हैं, इस वजह से ऐसा नाम मिला है।
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने गिल एंड कम्पनी की तारीफों के पुल बाँध दिए और भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस तरह अब सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर आ गई।
लीड्स टेस्ट में भारत को हार मिली थी, उसका बदला अब एजबेस्टन में लिया गया है और रिकॉर्ड जीत के साथ इंग्लैंड को पटखनी देकर भारत ने एक बार फिर से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचाने का काम किया है। सीरीज में अभी 3 मुकाबले और बचे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications