चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी क्रिकेटर हफीज ने भारत को दी बधाई, भारतीय फैंस ने किया सम्मान
भारत ने बुधवार को चंद्रमा पर 'चंद्रयान-3' की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया। भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को अंतरिक्ष में एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। पूरे विश्व ने भारत की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।

इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद हफीज का पोस्ट भी शामिल था। हफीज ने सोशल मीडिया पर भारत को इसकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "भारत को बधाई।"
दाए हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज के इस पोस्ट ने भी बहुत से लोगों का ध्यान खींचा। ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं। हफीज की इस पोस्ट को भारतीय फैंस ने उम्मीद के मुताबिक सराहा है, तो कुछ फैंस ने उनको पाकिस्तानी फैंस से मिलने वाली संभावित आलोचना को लेकर चेताया भी है।
चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल, एक लैंडर और एक रोवर शामिल है, जिसका वजन 26 किलोग्राम है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, रोवर लैंडिंग स्थल के आसपास के तत्वों की संरचना का पता लगाएगा। लैंडर, और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल क्रमश: 1752 और 2148 किलोग्राम के हैं।
ये भी पढ़ें- गिल, किशन के लिए विराट कोहली को अपना बैटिंग ऑर्डर बदलना चाहिए? आकाश चोपड़ा ने दी राय
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्रमा खोजी मिशन है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान कार्यक्रम के अंतर्गत है। 14 जुलाई 2023 को, ISRO ने LVM3-M4 रॉकेट का प्रयोग करके चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।












Click it and Unblock the Notifications