भारतीय गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर झटके 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची

Emerging Asia Cup, Semi Final: इमर्जिंग एशिया को में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गे मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और 51 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए 49.1 ओवर में 211 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 35वें ओवर में 160 के स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया। भारत के लिए टूर्नामेंट बेहतरीन रहा है।

india vs bangladesh

टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन का विकेट गंवा दिया। वह 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए निकिन जोस भी 17 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। अभिषेक शर्मा अच्छा खेल रहे थे लेकिन उनको 34 के निजी स्कोर पर रकीबुल ने आउट किया।

भारतीय टीम ने लगातार अन्तराल पर अपने विकेट गंवाए। हालांकि यश धुल ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी और 66 रनों की अहम पारी खेली। निचले क्रम से मानव सुथार के बल्ले से 21 रन आए और टीम इंडिया 211 पर आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन, तंजिम हसन और रकीबुल ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की बेहतरीन शुरुआत रही। पहले विकेट के लिए मोहम्मद नईम और तंजीद हसन ने 70 रन जोड़े। नईम 38 रन बनाकार आउट हो गए और उनके बाद जाकिर हसन 5 रन बनाकर चलते बने। तंजीद ने 51 रनों की पारी खेली और उनके आउट होते ही मैच पलट गया।

शुरुआती विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश ने नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाए और बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। अंततः बांग्लादेश 160 पर आउट हो गई तथा मैच हार गई। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 जुलाई को फाइनल होगा। भारत के लिए निशांत सिन्धु ने 5 विकेट झटके। मानव सुथार को 3 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+