IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल घोषित, कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने वाली हैं। तीन मैचों की सीरीज के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद सीरीज का आगाज हो जाएगा। कीवी टीम भारत दौरे पर आएगी।

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बारे में जानकरी प्रदान की है। बोर्ड ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की जा रही है। यह एकदिवसीय सीरीज महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है।

india vs new zealand

इस सीरीज के सभी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए फ़िलहाल टीम इंडिया की घोषणा नहीं की गई है। आगामी कुछ दिनों में टीम का ऐलान किया जा सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है। भारतीय टीम का लीग चरण में पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से ही था और वहां हार का सामना करना पड़ा। इससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच में आने वाले परिणाम से तय होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में खेल पाएगी या नहीं। टीम इंडिया लीग चरण में अपने चार मैचों में से दो हार गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच हारने से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला मैच- 24 अक्टूबर
दूसरा मैच- 27 अक्टूबर
तीसरा मैच- 27 अक्टूबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+