India A Vs Nam: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, आज इतने बजे मैदान में उतरेंगे 11 भारतीय धुरंधर!
India A Vs Nam Live Streaming: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के आगाज से पहले आज यानी शुक्रवार को बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर इंडिया-ए और नामीबिया की टीमें आमने-सामने होंगी। वॉर्म-अप मैचों की सीरीज के इस 16वें मुकाबले में भारतीय युवा टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
आयुष बदोनी में टीम का प्रदर्शन रहा है शानदार (India A Vs Nam Live Streaming)
आयुष बदोनी के नेतृत्व वाली इंडिया-ए टीम इस समय शानदार लय में है। अपने पिछले अभ्यास मैच में भारत ने अमेरिका (USA) को 38 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। उस मैच में सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने महज 55 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी पेश की थी। कप्तान बदोनी ने भी नाबाद 60 रन बनाकर मध्यक्रम को मजबूती दी थी।

रवि बिश्नोई पर रहेगी फैंस की नजरें
गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने तीन विकेट झटककर अपनी फिरकी का जादू दिखाया था। जिसकी बदौलत टीम इंडिया 238 रनों के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर सकी थी। दूसरी ओर नामीबिया की टीम भी उलटफेर करने में माहिर मानी जाती है। उन्होंने अपने पिछले वॉर्म-अप मैच में स्कॉटलैंड को 6 रनों से हराकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है।
नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे तिलक
नामीबिया के लिए जान फ्रिलिंक (88 रन) और लॉरें स्टीनलैंप (51 रन) बेहतरीन फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में रूबेन ट्रम्पलमैन भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तिलक वर्मा अमेरिका के खिलाफ मैच में टीम का हिस्सा थे, वो अब नामीबिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे। चूंकि तिलक मुख्य भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वाड के सदस्य हैं, उन्हें सीनियर टीम के साथ अभ्यास के लिए टीम के साथ जोड़ दिया गया है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
शुक्रवार यानी 6 फरवरी की शाम 5 बजे मुकाबले की शुरुआत की जाएगी। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। ध्यान दें कि इस मैच का टेलीविजन पर कोई सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं है।
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड
इंडिया ए: आयुष बदोनी (कप्तान), नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रियान पराग, नमन धीर, उरविल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विपराज निगम, गुरुजपनीत सिंह, मानव सुथार।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), लोरेन स्टीनलैंप, जान फ्रिलिंक, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पलमैन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, मलान क्रूगर, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल।












Click it and Unblock the Notifications