IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम घोषित, अभिमन्यू ईश्वरन को बनाया गया कप्तान

India vs England: इंग्लैंड की टीम एक बड़े दौरे के लिए भारत आने वाली है। इंग्लिश टीम भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने वाली है। इसके अलावा इंग्लैंड लायंस (इंग्लैंड ए) भी आएगी, यह टीम तीन अनाधिकारिक टेस्ट से पहले एक अभ्यास मैच खेलेगी। भारत ए के खिलाफ अहमदबाद में अभ्यास मैच होगा। भारत ए की टीम घोषित की गई है।

बीसीसीआई ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की टीम घोषित की है। इस टीम में कुल 13 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अभिमन्यू ईश्वरन को कप्तान बनाया गया है। टीम में कोई उपकप्तान नहीं है लेकिन दो विकेटकीपरों को रखा गया है।

india a

अभ्यास मैच 12 से 13 जनवरी के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड बी में मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद पहला चार दिवसीय मुकाबला भी खेला जाएगा। 17 जनवरी से यह मैच मुख्य ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद भी दो अनाधिकारिक मुकाबले और खेले जाएंगे

भारत और इंग्लैंड की सीनियर टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाना है। भारतीय टीम हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में सीरीज खेलकर आई है। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए भारत में आकर जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

भारत ए की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, प्रदोष रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), मानव सुथार, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, तुषार देशपांडे, विदवथ कवरप्पा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+