IND W vs SL W: शेफाली के तूफान में उड़ा श्रीलंका, भारत ने सीरीज जीतकर रचा इतिहास
IND W vs SL W Highlights: तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है। भारत ने श्रीलंका को धूल चटाते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर भी कब्जा कर लिया है। यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शेफाली वर्मा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 42 गेंदों में 79 रन बनाने का काम किया।
हरमनप्रीत कौर बनीं दुनिया की सबसे सफल कप्तान (IND W vs SL W Highlights)
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस जीत के साथ ही विश्व क्रिकेट में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। बतौर कप्तान यह उनकी 77वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत थी। इस आंकड़े के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ दिया है। अब हरमनप्रीत टी20 फॉर्मेट में दुनिया की सबसे सफल कप्तान बन गई हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

रेणुका और दीप्ति का घातक स्पैल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। करीब एक साल बाद वापसी कर रही तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी स्विंग से श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, स्पिनर दीप्ति शर्मा के लिए भी यह दिन यादगार रहा। उन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी के साथ दीप्ति ने अपने टी20 करियर के 151 विकेट पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट की बराबरी करते हुए दुनिया की संयुक्त रूप से नंबर-1 विकेट टेकर बन गईं।
श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
श्रीलंका की शुरुआत आक्रामक रही थी। हसिनी परेरा (25) ने पहले ओवर में 12 रन बटोरकर इरादे साफ कर दिए थे, लेकिन कप्तान चामरी अटापट्टू (3) के आउट होते ही श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई। रेणुका ने छठे ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 32/3 कर दिया। मध्यक्रम में कविषा दिलहारी (20) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन दीप्ति शर्मा ने उन्हें आउट कर श्रीलंका की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं। पूरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर महज 112 रन ही बना सकी।
शेफाली वर्मा का 'तूफान'
113 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। शेफाली ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच को एकतरफा बना दिया। भारत ने बड़ी आसानी से 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से शेफाली ने 42 गेंदों में नाबाद 79 रनों की पारी खेली।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।
श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हंसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, निमशा मदुशानी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications