'म्हारी छोरियां छोरों से कम है के,' लड़कियों ने किया 140 करोड़ लोगों का सपना पूरा, जीत लिया पहला वर्ल्ड कप ख़िताब

IND W vs SA W: भारत ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पारी के दौरान अच्छी बैटिंग की। भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और सलामी बल्लेबाजों ने ठोस नींव रखी। टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को ऑल आउट करते हुए मुकाबला अपने नाम कर इतिहास रच दिया, इसके साथ ही 25 साल बाद महिला क्रिकेट में दुनिया को एक नया चैम्पियन मिल गया।

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना ने 58 गेंदों में 45 रन बनाए जिसमें 8 चौके शामिल रहे। उन्हें क्लोई ट्रायॉन ने सिना लो जाफ्टा के हाथों कैच कराया। दूसरी ओर शैफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 78 गेंदों पर 87 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

indw vs saw

जेमिमा रोड्रिग्ज़ (24 रन, 37 गेंद) ने भी कुछ समय क्रीज पर बिताया, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। इस समय क्रीज पर दीप्ति शर्मा (36 रन, 37 गेंद) और अमनजोत कौर (2 रन) बल्लेबाजी कर रही हैं। दीप्ति ने पारी को संभालते हुए स्ट्राइक रोटेट की और रन गति बनाए रखी।

40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 229/4 था और रनरेट 5.73 की रफ्तार से स्कोर आगे बाधा। दीप्ति शर्मा क्रीज पर थीं और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने अब तक सबसे प्रभावी गेंदबाजी की है। उन्होंने 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं मरिज़ैन कैप ने 8 ओवर में 43 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

दीप्ति शर्मा ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 58 गेंदों में 58 रन बनाए, उनके अलावा ऋचा घोष ने 34 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर हासिल किया।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। शानदार फॉर्म में चल रही लॉरा वूलवार्ट का बल्ला यहां भी चला, वह फिफ्टी जड़कर खड़ी थीं लेकिन सामने कुछ खिलाड़ी आउट होगे और टीम इंडिया ने 23वें ओवर तक अफ्रीका का स्कोर 123/4 कर दिया, इनमें 2 विकेट शेफाली ने झटके।

लॉरा वूलवार्ट क्रीज का एक कोना पकड़कर खड़ी हो गईं, वह शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीका को 200 के पार लेकर जाने में कामयाब रहीं लेकिन दीप्ति ने उनको 101 के स्कोर पर आउट कर भारत के जीतने की उम्मीदों को बढ़ा दिया। इसके बाद 46वें ओवर में अफ्रीकी टीम 246 पर आउट हो गई और भारत ने महिला क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया, दीप्ति शर्मा को इसका क्रेडिट जाता है, जिन्होंने फिफ्टी जड़ने के बाद 5 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+