IND W vs AUS W: पहले दिन भारत का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया 219 पर ढेर; गेंदबाजी में पूजा वस्त्राकर ने बरपाया कहर
India Women vs Australia Women: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच गुरुवार से टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है। जहां भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 219 रन पर ही समेट दिया। इसमें इंडिया की स्टार गेंदबाज पूजा वस्त्रकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एमपी के शहडोल की रहने वाली पूजा वस्त्रकार ने गेंदबाजी में चौका लगाया है।
भारतीय महिला टीम में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 219 रन पर ही समेट दी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके देने में कामयाब भी रहे थे। भारतीय महिला गेंदबाजों में पूजा वस्त्रकार ने शानदार प्रदर्शन किया और चार विकेट झटके।

पूजा वस्त्रकार ने 16 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 2 मेडन ओवर डाले और 53 रन खर्च करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। पूजा वस्त्रकार ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियन बल्लबाजों की कमर तोड़ दी और भारतीय महिला टीम को महत्वपूर्ण शुरुआती दी। पूजा वस्त्रकार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पहली पारी महज 219 रन पर ही सिमट गई।
हालांकि पूजा वस्त्रकार के अलावा भारतीय महिला टीम की ओर से 3 विकेट स्नेहा राणा ने हासिल किया और 2 विकेट दीप्ति शर्मा को भी मिले, तो वहीं पहली पारी में भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजों ने भी तूफानी शुरूआत दी है।
इंडिया ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना (49 गेंद में नाबाद 43, 8 चौके) और शेफाली वर्मा (59 गेंद में 40 रन 8 चौके) ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत अब ऑस्ट्रेलिया से 121 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।












Click it and Unblock the Notifications