IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा को क्यों चाहिए आज के मैच में 16 रन? कोहली के कौनसे खास क्लब में मिलेगी एंट्री?
IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आज होने जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा धांसू कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। उनके पास वह रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो कम ही भारतीय बल्लेबाज बना पाए हैं। विराट कोहली की खास लिस्ट में उनके पास अपना नाम शामिल कराने का मौका है।
अभिषेक शर्मा इस मैच में 16 रन बनाते ही 6000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लेंगे। टी20 में फ़िलहाल उनके नाम 5984 रन हैं। अब वह 6 हजारी बनने के बेहद करीब आ गए हैं। ख़ास बात यह है कि वह अपनी 200वीं टी20 पारी खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

टॉप पर केएल राहुल का नाम
200 या उससे कम पारियों में 6 हजार रनों का आंकड़ा हासिल करने वाले टॉप भारतीय प्लेयर्स ने सिर्फ तीन ही नाम हैं। बाकी सभी ने 200 से ज्यादा पारियां खेलकर यह आंकड़ा हासिल किया है। टॉप लिस्ट में केएल राहुल ने आकर हर किसी को हैरान कर दिया है।
केएल राहुल ने इस रिकॉर्ड तक आने के लिए 166 पारियों का सहारा लिया था। उनके बाद टीम इंडिया के किंग विराट कोहली का नाम आता है। विराट कोहली ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 184 पारियों का सहारा लिया था। उनके अलावा शुभमन गिल ने 185 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था।
अभिषेक शर्मा ने ज़िम्बाब्वे को धोया है
अभिषेक शर्मा की वह बल्लेबाज हैं जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में तूफानी अंदाज दिखाया है। वह भारत के तरफ से ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 179 रन बनाकर चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया है।
कैसा है अभिषेक का इंटरनेशनल करियर
टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो अभिषेक शर्मा ने वहां 53 मैचों की 52 पारियों में खेलते हुए 1618 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 11 फिफ्टी और 2 शतक आए हैं और बेस्ट स्कोर 135 रन है। 190 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने ये रन बनाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
