श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी की पहली जीत का किसे दिया क्रेडिट? वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आठवें मुकाबले के दौरान भारत को जीत मिली। इससे पहले खेले गए 7 मैचों में 6 बार हार का सामना करना पड़ा था और एक बार मुकाबला रद्द हो गया था। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी चला और पहली जीत पर श्रेयस अय्यर की प्रतिक्रिया भी आई।

भारतीय कप्तान ने कहा कि पहली जीत हासिल करके मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मुझे पिच से उछाल मिलने की उम्मीद थी और वास्तव में अच्छी उछाल भी मिली। गेंदबाजी को लेकर अय्यर ने कहा कि मयंक ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को खुलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई।

IND vs ZIM

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर अय्यर ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। वह (वैभव) पूरी तरह निडर खिलाड़ी है। जिस अंदाज में वह अपनी पारी की शुरुआत करता है, वह कमाल का है। मैदान पर कदम रखते ही उसके अंदर गजब का आत्मविश्वास दिखाई देता है।

ज़िम्बाब्वे को लेकर अय्यर ने कहा कि उन्होंने पिच को समझकर साझेदारियां बनाने का प्रयास किया लेकिन मैंने उस समय अपने गेंदबाजों को रोटेट कर दिया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच मयंक यादव की प्रतिक्रिया

ज़िम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 125 रन बनाए। मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट झटका था। कुल 2 विकेट के कारण उनको प्लेयर्स ऑफ़ द मैच चुना गया। मयंक ने कहा कि देश के लिए जीत में योगदान देने की ख़ुशी है। मेरे लिए यह खास पल है। भारत में खेलने के बाद इस विकेट पर मुझे गेंदबाजी में मजा आ रहा था। विकेट से बाउंस और सीम मूवमेंट दोनों मिल रही थी।

14 ओवर में भारत ने किया मैच खत्म

ज़िम्बाब्वे के 125 रनों के जवाब में खेलते हुए भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में ही दमदार फिफ्टी जमा डाली। यह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल फिफ्टी जड़ने का कीर्तिमान भी है। 14 ओवर में जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 1-0 से लीड हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+