Team India को मिला सुनील नरेन.. नेट्स पर कैरेबियाई दिग्गज के एक्शन में बॉलिंग करते नजर आए गिल

एशिया कप से पहले युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया (Team India) जिम्बाब्वे के दौरे पर है।

हरारे, 17 अगस्त: एशिया कप से पहले युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया (Team India) जिम्बाब्वे के दौरे पर है। गुरुवार से दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहे हैं। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। पहले वनडे से पहले भारतीय टीम को उनका सुनील नरेन मिल गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवा ओपनर शुभमन गिल को स्पिन गेंदबाजी करते देखा जा सकता है।

गिल पर चढ़ा स्पिन का बुखार

गिल पर चढ़ा स्पिन का बुखार

हाल ही में भारतीय पत्रकार विमल कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड की है। वीडियो में गिल को स्पिन गेंदबाजी करते देखा जा सकता है। दिलचस्प बात तो ये हैं कि शुभमन बिल्कुल सुनील नरेन के स्टाइल में गेंदबाजी कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गिल का बॉलिंग एक्शन एकदम कैरेबियाई दिग्गज सुनील नरेन के जैसा ही है।

विमल कुमार ने अपनी वीडियो में बताया कि बल्लेबाजी अभ्यास के बाद गिल ने करीब आधा घंटे बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले के साथ गेंदबाजी का अभ्यास किया।

प्रोफेशनल करियर में डाले 10 ओवर

प्रोफेशनल करियर में डाले 10 ओवर

22 वर्षीय शुभमन गिल को हमेशा मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करते देखा गया है। लेकिन जिम्बाब्वे में उन्होंने गेंद के साथ भी हाथ आजमाया। अभी तक अपने प्रोफेशनल करियर में गिल के केवल 10 ओवर की गेंदबाजी की है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने कुल 9 और लिस्ट ए वनडे फॉर्मेट में एक ओवर फेंका है। हालांकि, इस दौरान उनको एक भी विकेट नहीं मिल सकी। नेट्स पर शुभमन ने साईराज बहुतुले के साथ अलग-अलग किस्म की गेंदें डालने की प्रैक्टिस की।

नरेन के साथ खेल चुके हैं गिल

नरेन के साथ खेल चुके हैं गिल

IPL में शुभमन गिल पूरे 4 साल सुनील नरेन के साथ खेले हैं। गिल ने अपने आईपीएल करियर का आगाज 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए किया था। 2018 से 2021 तक वह नरेन के साथ केकेआर की ओर से खेले। 2022 में शुभमन ने गुजरात टाइटन्स का हाथ थाम लिया, हालांकि नरेन कोलकाता की टीम में ही रहे। आईपीएल के 15वें सीजन में भी युवा भारतीय खिलाड़ी को नेट्स पर नरेन के स्टाइल में गेंदबाजी करते देखा गया था। तब भी उनकी वीडियो काफी वायरल हुई थी।

गिल ओपन करेंगे या..

गिल ओपन करेंगे या..

जिम्बाब्वे के खिलाफ केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी के बाद ये सवाल खड़ा हो गया है कि पहले मैच में शिखर धवन के साथ ओपन कौन करेगा। हालांकि, शुभमन गिल ने 2019 में अपने वनडे करियर का आगाज नंबर-3 के बल्लेबाज के रूप में ही किया था। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उनको तीसरे क्रम पर ही देखा जा सकता है। अभी तक 6 वनडे मैचों में उन्होंने 50.8 की शानदार औसत के साथ कुल 254 रन बनाए हैं। 6 पारियों में वह 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+