IND vs ZIM: मैच जीत गए मगर खिलाड़ी चोटिल, अंतिम टी20 में भारतीय टीम में होंगे बड़े बदलाव
IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज पर कब्जा जमाया है। इस बीच तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
रविवार को होने वाले तीसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने यह बात कही है। श्रेयस अय्यर ने बताया है कि एक खिलाड़ी चोटिल है। इस वजह से अगले मुकाबले में बदलाव हो सकता है।

अय्यर ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की बैटिंग की सराहना करते हुए शॉट्स को शानदार बताया। उन्होंने कहा कि 220 के करीब स्कोर करने से टीम को सपोर्ट मिल गया और दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया।
अय्यर ने यह भी कहा कि पिछले प्रदर्शन को छोड़कर आगे बढ़ते हुए वर्तमान पर ध्यान देना होता है। हमारे पास कल के मुकाबले में भी एक और मौका है और इसका हमें बेसब्री से इंतजार है। इसके बाद भारतीय कप्तान ने प्रिंस यादव के चोटिल होने की जानकारी दी, जिससे बदलाव की संभावना बढ़ गई।
टीम में बदलाव का बड़ा संकेत
अंतिम टी20 में बदलाव को लेकर उनका कहना था कि अभी हमने कोई फैसला नहीं लिया है और मेरी कोच से भी इस बारे में बात नहीं हुई है। दुर्भाग्य से हमारे एक खिलाड़ी प्रिंस यादव चोटिल हो गए हैं, इसलिए अंतिम टी20 मुकाबले में टीम में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उनकी अंतिम लाइन ने स्थिति साफ़ कर दी और सीरीज जीतने की वजह से टीम में बदलाव के आसार और ज्यादा बढ़ गए हैं। दोनों मैच जीतने के बाद अब कोई डर नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अगर दो बड़े बदलाव दिखाई देते हैं, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
अभिषेक शर्मा ने किया कमाल
दूसरे टी20 में यश ठाकुर को डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने इस मौके का पूरा फायद उठाते हुए धमाल मचा दिया। 2 विकेट उनके खाते में आए। वेटिंग में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।


Click it and Unblock the Notifications
