IND vs ZIM: भारत-ज़िम्बाब्वे मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे लगेंगे? क्या फ्री में देख सकते हैं मुकाबला?

IND vs ZIM Live Streaming: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज एक बार फिर से दो-दो हाथ करने का समय है। पहले टी20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के पास आज सीरीज सील करने का पूरा मौका है। अगर ऐसा होता है, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह पहली सीरीज जीत होने वाली है।

टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे को बुरी तरह कूट दिया था। उसमें वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रोल रहा था। उनकी फिफ्टी महज 18 गेंदों में आई थी। उनके बल्ले से हर मैच में कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहती है। ज़िम्बाब्वे के लिए आज करो या मरो वाला मामला है।

IND vs ZIM Live Streaming

अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले मैच में खामोश रहा था। बैटिंग के लिए अच्छी पिच पर वह फ्लॉप हो गए थे। उनके ऊपर भी नजर रहने वाली है। उधर ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा की रणनीति आज देखने लायक होगी। सीरीज बचाने के लिए उनकी पूरी टीम को एकजुट होकर जोर लगाना पड़ेगा।

भारत-ज़िम्बाब्वे मैच लाइव स्ट्रीमिंग चैनल

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को देखने के लिए यूनाइटेड8 चैनल पर जाना होगा। वहां मुकाबला देखने के लिए पैसे भी खर्चने होंगे। इसके अलावा फैनकॉड एप्लीकेशन से मुकाबले का सीधा प्रसारण देखने को मिल सकता है लेकिन सब्सक्रिप्शन वहां भी लेना पड़ेगा। वहां 35 रुपये का मैच पास लेकर मुकाबला देखा जा सकता है। इसके अलावा पूरे महीने का सब्सक्रिप्शन भी है।

फ्री में मैच देखने का क्या है जुगाड़?

फैंस के पास मुकाबला फ्री में देखने की व्यवस्था भी है। फ्री डिश वाले यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का फ्री में लुत्फ़ उठा सकते हैं लेकिन यह सबके लिए नहीं है। जिनके पास फ्री DTH है, वही इसका लाभ ले सकते हैं।

कब होगा भारत-ज़िम्बाब्वे मैच का टॉस?

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे हो जाएगा। इस मुकाबले की पहली गेंद 4 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तडीवानाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+