राष्ट्रगान के समय मधुमक्खी ने बनवा दिया ईशान किशन का मजाक, केएल राहुल को भी कैमरे ने पकड़ा

नई दिल्ली, 19 अगस्त: भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर मौजूद हैं जहां वह हरारे में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला भारत ने बहुत आसानी से जीत लिया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रनों पर ढेर कर दिया था जिसके बाद शिखर धवन व शुबमन गिल के बेहतरीन अर्धशतकीय प्रयासों के दम पर 30.5 ओवर में 192 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया गया।

Recommended Video

    IND vs ZIM: Ishan Kishan पर मधुमक्खी का हमला, चलते राष्ट्रगान में बचे,Video | वनइंडिया हिंदी*Cricket
     राष्ट्रगान में खड़े होने की बारी आई तो..

    राष्ट्रगान में खड़े होने की बारी आई तो..

    10 विकेट से जीते गए इस मैच में दीपक चाहर बढ़िया गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में जो कुछ भी 22 गज की पट्टी पर हुआ वह कुछ खास याद करने लायक नहीं है क्योंकि यह भारत की एकतरफा जीत और जिंबाब्वे का एक कमजोर प्रदर्शन था। लेकिन इस मैच को शुरू होने से पहले जब दोनों टीमों के बीच जब दोनों टीमों के लिए राष्ट्रगान में खड़े होने की बारी आई तो कुछ ऐसे वाकये हुए जिन पर काफी चर्चा हुई। दोनों ही मामले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े हुए हैं।

    एक केएल राहुल से जुड़ी घटना है और दूसरी ईशान किशन की

    एक केएल राहुल से जुड़ी घटना है और दूसरी ईशान किशन की

    एक केएल राहुल से जुड़ी घटना है और दूसरी ईशान किशन की है। क्रिकेट मैच में कोई भी मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों देशों के नेशनल एंथम यानी राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। ऐसे में जब भारत मैच के पहले अपनी टीम के साथ उतरा तो कैमरा कप्तान सहित बाकी खिलाड़ियों पर फोकस हुआ। इस दौरान पता चला कि भारतीय कप्तान केएल राहुल च्विंगम चबा रहे थे लेकिन जैसे ही भारत के राष्ट्रगान के की बारी आई तो राहुल ने अपने मुंह से ये च्विंगम निकाल दी और लोग इसके लिए राहुल की काफी तारीफ कर रहे हैं।

    भारतीय कप्तान पर गर्व, लेकिन किशन ने हंसा दिया

    उनको भारतीय कप्तान के इस कदम पर गर्व है। यह छोटी-छोटी चीजें हैं जो उस वक्त इतनी नोटिस नहीं की जाती लेकिन बाद में इन पर काफी चर्चा भी हो सकती है।

    दूसरे खिलाड़ी का मामला काफी मजेदार है पर यह घातक भी हो सकता था लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा। ईशान किशन जब नेशनल एंथम को गाने में मशगूल थे और अपनी आंखें बंद किए हुए थे तभी एक काले रंग की बड़ी सी मक्खी उनके कान के पास आकर भिनभिनाने लगी। आंख बंद किए ईशान किशन का ध्यान अचानक भंग हुआ और फिर उन्होंने इतनी बड़ी मक्खी देखकर तुरंत खुद को बचाया। ईशान किशन ने जो रिएक्शन दिया वह उनकी तुरंत प्रतिक्रिया थी।

    अपने साथियों को जिस तरह से किशन ने देखा- वीडियो

    उन्होंने उस बड़े मधुमक्खी टाइप के काले कीड़े से बचने के लिए अपना सिर झटका और इस दौरान उनके आसपास खड़े किसी अन्य भारतीय खिलाड़ियों का खिलाड़ी को पता नहीं लगा कि किशन परेशान हैं। किशन ने तुरंत अपने आसपास खड़े खिलाड़ियों को देखा कि कहीं किसी और की आंख तो नहीं खुल गई लेकिन जब पाया कि सभी राष्ट्रगान में पूरी तरह मशगूल है तो किशन ने भी तुरंत अपनी आंख बंद की और एंथम को गाना जारी रखा। वीडियो में जिस तरह से किशन का यह नेचुरल रिएक्शन सामने आया, उसके बाद चर्चा होनी ही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+