Ind vs Zim: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में मनाया स्वतंत्रता दिवस, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है, वहीं शिखर धवन को उपकप्तान बनाया गया है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में ही स्वतंत्रता दिवस मनाया। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में केएल, धवन, ईशान, कुलदीप, आवेश, सिराज, अक्षर, रवि, प्रसिद्ध और इस दौरे के लिए कोच वीवीएस लक्ष्मण समेत सपोर्ट स्टाफ नजर आ रहा है।

भारतीय टीम ने किया अभ्यास

भारतीय टीम ने किया अभ्यास

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम ने रविवार को जमकर अभ्यास किया। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल आदि खिलाड़ी नजर आ रहे थे। जिम्बाब्वे दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ये खिलाड़ी अब एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
  • भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
वनडे सीरीज का शेड्यूल

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 20 अगस्त को और तीसरा 22 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे।

  • पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+