IND vs ZIM: जीत के बाद केएल राहुल ने बताया, खेल से दूर रहने के दौरान क्या मुश्किलें आती हैं
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 10 विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 30.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 192 रन बनाकर मुकाबले को 10 विकेट से जीत लिया। धवन ने 81 और शुभमन गिल ने 82 रन की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल की बतौर कप्तान भारत के लिए यह पहली जीत है। लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे राहुल ने पहला वनडे जीतने के बाद बताया कि खेल दूर रहना कितना मुश्किल है।

केएल राहुल ने कही ये बात
मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा, हम काफी क्रिकेट खेलते हैं और चोटें इसका हिस्सा हैं। खेल से दूर रहना वाकई मुश्किल है। यह कठिन समय है और हमने बैंगलोर में (मैं, कुलदीप यादव और दीपक चाहन) साथ काम किया। थोड़ी सी स्विंग और सीम मूवमेंट भी थी, लेकिन गेंदबाजों को अनुशासित रहते हुए और उन विकेटों को उठाते हुए देखकर अच्छा लगा। हम में से कुछ के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में वापस आना बहुत अच्छा है। एक टीम के रूप में हम अच्छी फॉर्म में हैं। यह देखकर अच्छा लगा कि हम सभी को खेल का पर्याप्त समय मिल रहा है। वहां बाहर होना अच्छा लगता है।
Recommended Video

चोट से जूझ रहे थे राहुल
केएल राहुल आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह चोटिल होकर इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू दौरे पर उन्हें भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन वह एक दिन वह चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी संभाली थी। राहुल ट्रीटमेंट के लिए जर्मनी गए थे और एक बाद वह एनसीए में रिकवर हो रहे थे। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में 15 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने 51.33 की औसत और 135.38 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट के 15वें सीजन में 3 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा था।

केएल राहुल का करियर
केएल राहुल ने अपने करियर में अब तक 43 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 74 पारियों में उन्होंने 35.37 की औसत और 52.70 के स्ट्राइक रेट से 2547 बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 13 अर्धशतक और 7 शतक जड़े हैं। 43 वनडे में उन्होंने 46.68 की औसत और 88.61 के स्ट्राइक रेट से 1634 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 10 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। वहीं 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 40.68 की औसत और 142.49 के स्ट्राइक रेट से 1831 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 16 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications