IND vs ZIM 2nd ODI: जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारत की नजरें जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।

नई दिल्ली, 19 अगस्त। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारत की नजरें जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। दूसरी ओर कमजोर दिख रही जिम्बाब्वे की कोशिश किसी तरह से इस मुकाबले में वापसी करते हुए जीत हासिल करने की होगी। जिम्बाब्वे सीरीज को बराबरी पर लाने की भरपूर कोशिश करेगा।

एकतरफा रहा था पहला मुकाबला

एकतरफा रहा था पहला मुकाबला

दोनों देशों के बीच खेला गया पहला मुकाबला एकतरफा रहा था। दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने पहले गेंदबाजी से जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का काम किया। वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी ने 10 विकेट से मुकाबले को जीतकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे की टीम किस तरह के खेल का प्रदर्शन करती है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मैच 20 अगस्त, शनिवार को खेला जाएगा। हरारे के सुपर स्पोर्ट्स क्लब मैदान में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा। इस सीरीज के लिए ब्रॉडकास्ट राइट सोनी नेटवर्क ग्रुप के पास हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में यह मैच देखा जा सकता है। इसके अलावा सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- के एल राहुल ( कप्तान ), शिखर धवन , शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

जिम्बाब्वे- रेजिस चकाबवा ( कप्तान ), इनोसेंट कैया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, टी मारूमानी, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

जानें फुल स्क्वाड

जानें फुल स्क्वाड

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+