IND vs ZIM Playing XI: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग XI? कप्तान ने बताया कौन करेगा ओपनिंग
IND vs ZIM Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ट्रॉफी उठाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी फिर से मैदान पर लौट आए हैं। भारतीय युवा टीम अब अपना ध्यान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगी और भविष्य की तैयारियों में जुट जाएगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे का सामना करने के लिए तैयार है। एक्शन से पहले प्लेइंग-11 पर एक नजर डालते हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम में कई नए चेहरे हैं। दूसरी ओर सिकंदर रजा की अगुआई वाली जिम्बाब्वे की टीम में भी कई युवा नाम होंगे, जबकि दोनों टीम में कई अनुभवी नामों की कमी है।

शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे अभिषेक शर्मा
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा से भारत के लिए ओपनिंग करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की उम्मीद की जाएगी। आईपीएल में SRH के लिए 484 रन बनाने वाले अभिषेक शीर्ष पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनसे सीरीज में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जाएगी। उनके साथ शुभमन गिल के ओपनिंग करने की संभावना है।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे गायकवाड़
जिम्बाब्वे के पांच मैचों के टी20I दौरे के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि वह अपने पंजाब राज्य के साथी अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सीरीज के पहले मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'अभिषेक मेरे साथ ओपनिंग करेंगे और ऋतुराज तीसरे नंबर पर खेलेंगे। रोहित भाई और विराट भाई ने विश्व कप में ओपनिंग की थी और मैं भी टी20 में (पारी की) शुरुआत करता हूं। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में ओपनिंग करना चाहूंगा।'
गिल ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमेशा दबाव और अपेक्षाएं होती हैं। लेकिन मुझे लगता है कि विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उस चीज़ तक पहुंचने जाऊं, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा। हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जैसे कि वह कहां पहुंचना चाहता है।'
नंबर चार और पांच पर कौन करेगा बल्लेबाजी?
भारतीय प्लेइंग XI की बात करें तो, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद नंबर-4 पर रियान पराग, नंबर-5 पर ध्रुव जुरेल और नंबर-6 पर रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है। वॉशिंगटन सुंदर टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं, वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें रवि बिश्नोई का साथ मिल सकता है।
भारत की प्लेइंग XI- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ध्रुप जुरेल, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, आवेश खान, तुषार देशपांडे












Click it and Unblock the Notifications