IND vs ZIM 1st ODI: गिल को मिडिल ऑर्डर में करनी होगी बल्लेबाज, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।
नई दिल्ली, 17 अगस्त: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा। इस दौरे के लिए केएल राहुल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं शिखर धवन को उपकप्तान बनाया गया है। पहले वनडे में भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 कैसी होगी आइए इस खबर में जानते हैं।

राहुल-धवन करेंगे ओपनिंग
कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन का ओपनिंग करना तय है। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को जगह मिलना मुश्किल है। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और पांचवें पर संजू सैमसन खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर टीम में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर के कंधों पर होगी, वहीं हुड्डा भी कुछ ओवर कर सकते हैं। तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग 11 में दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
- जिम्बाब्वे: तदीवानाशे मारुमनी, ताकुदज़वानाशे कैतानो, इनोसेंट कैइया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 20 अगस्त को और तीसरा 22 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे।
- पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
- तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब












Click it and Unblock the Notifications