IND vs ZIM: राष्ट्रगान के दौरान केएल राहुल की शर्मनाक हरकत हुई कैमरे में कैद, अब तस्वीर हो रही वायरल
भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल और तेज गेंदबाज दीपक चाहर की काफी समय बाद क्रिकेट में वापसी हो रही है। राहुल जहां आखिरी बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे तो वहीं चाहर ने चोट के कारण आईपीएल भी मिस कर दिया था। मुकाबला शुरू होने से पहले राष्ट्रगान के दौरान केएल राहुल की एक शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गई।

तस्वीर हो रही वायरल
दरअसल पहले वनडे की शुरुआत से पहले दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंचीं। इस दौरान भारतीय कप्तान केएल राहुल के मुंह में च्युइंग गम देखी गई। उनकी यह हरकत कैमरे कैद हो गई और इसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में राहुल को सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। एक ट्विटर यूजर ने राहुल की यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, राष्ट्रगान से पहले केएल राहुल ने अपने मुंह से च्युइंग गम निकाला।
KL Rahul took out the Chewing Gum from his Mouth before National Anthem. #KLRahul #ZIMvIND pic.twitter.com/OxH9VO6J7A
— KL Siku Kumar (@KL_Siku_Kumar) August 18, 2022

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
- जिम्बाब्वे: तदीवानाश मारुमानी, इनोसेंट काया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
- जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।












Click it and Unblock the Notifications