IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टी20 मैच में ही बना डाला रिकॉर्ड, इस खास क्लब में शामिल

IND vs WI, Yashasvi Jaiswal: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने फ्लोरिडा में खेले गए इस मुकाबला को 9 विकेट के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज में भी बराबरी कर ली। अब सीरीज का अंतिम मैच तय करेगा कि ट्रॉफी किसे मिलेगी। अगला मैच रविवार को खेला जाना है।

टीम इंडिया ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में ही मैच समाप्त कर दिया और इसका क्रेडिट शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को जाता है। दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज की टीम को धो दिया। विंडीज गेंदबाजों को समझ नहीं आया कि कहां गेंद डालनी है।

yashasvi jaiswal

जायसवाल अपना दूसरा टी20 खेल रहे और और फिफ्टी जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में टी20 फिफ्टी जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले इस लिस्ट में तीन नाम और हैं। जायसवाल ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की नाबाद पारी खेली।

सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने का कीर्तिमान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 20 साल 143 में फिफ्टी जड़ी थी। दूसरे स्थान पर तिलक वर्मा हैं। उन्होंने इसी सीरीज के दूसरे मैच में 20 साल 271 दिन की आयु में फिफ्टी जमाई। ऋषभ पन्त ने 21 साल और 38 दिन में वेस्टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी जड़ी और जायसवाल ने 21 साल और 227 दिन में यह कारनामा किया है।

वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 61 रनों की तगड़ी पारी खेली। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा कुलदीप यादव के खाते में भी 2 विकेट आए। सीरीज अब बराबरी पर है और अंतिम मैच फाइनल की तरह होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+