IND vs WI: भारत की घातक गेंदबाजी के बीच शिमरोन हेटमायर की आंधी, वेस्टइंडीज ने बनाये 178 रन
India vs West Indies 4th T20: फ्लोरिडा में भारत के खिलाफ चौथे टी20 में शुरुआत खराब होने के बाद भी वेस्टइंडीज ने बेहतरीन स्कोर बनाया। शिमरोन हेटमायर ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। पहले खेलकर विंडीज ने 8 विकेट पर 178 रन बनाये।
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह फैसला गलत साबित हो गया। काइल मेयर्स 17 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए। इसके बाद ब्रेंडन किंग 18 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनको भी अर्शदीप ने आउट किया।

निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल को कुलदीप यादव ने नहीं चलने दिया। दोनों ने 1-1 रन बनाया और वेस्टइंडीज की टीम परेशानी में आ गई। इस दौरान शाई होप ने क्रीज पर टिककर खेलने का प्रयास किया और कुछ हद तक सफल भी रहे। वह 29 गेंदों का सामना कर 45 के स्कोर पर चहल का शिकार बन गए।
नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों के बीच शिमरोन हेटमायर ने क्रीज पर टिकने का प्रयास किया और रन भी बनाए। उन्होंने नज़रें जमने के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और जमकर रन बरसाए। टीम इंडिया के गेंदबाजों पर लगातार प्रहार कर वह 35 गेंदों में फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। वह 39 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए।
ऑडियन स्मिथ ने 12 गेंदों में 15 रन बनाकर विंडीज को 8 विकेट पर 178 तक पहुंचा दिया। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम किये। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी होगी।
दोनों टीमों में ये खिलाड़ी मौजूद हैं
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications