IND vs WI Test Free Mein Kaise Dekhen: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट फ्री में ऐसे देखें, डाउनलोड करें यह ऐप

IND vs WI Test Free Mein Kaise Dekhen: सफेद गेंद क्रिकेट में एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। लाल गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होना। भारत दौरे पर वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इस सीरीज में कुल दो मैच होने हैं और पहला मुकाबला गुरुवार से ही शुरू हो रहा है। वेस्टइंडीज का हालिया प्रदर्शन सफेद गेंद क्रिकेट में तो खराब रहा है, अब रेड बॉल क्रिकेट में भी पता चल जाएगा। यूएई के शारजाह में नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 2-1 से पराजय का सामना करना पड़ा है।

ind vs wi

भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलकर आई है, वहां सीरीज 2-2 पर ड्रॉ रही थी। शुभमन गिल की कप्तानी में यह पहला ही असाइनमेंट था। अब गिल की कप्तानी में दूसरी बार टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए तैयार है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि इसके जरिए वे सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां घरेलू मैदान पर टीम इंडिया मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी।

IND vs WI टेस्ट का टॉस कितने बजे होगा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा। शाम 4:30 बजे अंतिम सेशन समाप्त होने का समय है लेकिन आधे घंटे तक सेशन बढ़ाया जा सकता है।

IND vs WI टेस्ट लाइव कैसे देखें

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। डिजनी+हॉटस्टार पर रिचार्ज और छूट वाले प्लान्स के साथ मैच फ्री में देखने का मज़ा लिया जा सकता है। कुछ मैचों के लिए सिमित क्वालिटी में फ्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+