IND vs WI: बुमराह बाहर और खब्बू बल्लेबाज की एंट्री? दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग XI
IND vs WI: अहमदाबाद टेस्ट मैच के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विंडीज के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वेस्टइंडीज की टीम वापसी करने और मेज़बान भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेगी। भारत की अनुशासित गेंदबाज़ी, आक्रामक बल्लेबाज़ी और दमदार फील्डिंग ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन कुछ रणनीतिक बदलाव जीत की संभावनाओं को और मज़बूत कर सकते हैं।

IND vs WI: कौन लेगा बुमराह की जगह
भारत के पास इस मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट करने का एक सुनहरा मौका है। अगर ऐसा होता है, तो जसप्रीत बुमराह को बाहर किया जा सकता है। उनको इस मुकाबले में रेस्ट देने का फैसला लिया जा सकता है। बुमराह बाहर रहते हैं, तो एक तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में देखा जा सकता है।
भारत अक्षर पटेल को एक स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल करे तो बेहतर होगा, जिससे गेंदबाज़ी आक्रमण को और मजबूती मिलेगी और टर्न लेती पिच का फायदा उठाया जा सकेगा। गुजरात के इस खिलाड़ी को वॉशिंगटन सुंदर की जगह खिलाया जा सकता है। इसके अलावा टीम इंडिया देवदत्त पडिक्कल को भी आज़माने पर विचार कर सकती है, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं। बतौर बल्लेबाज उनको आजमाने का यह अच्छा मौका होगा।
IND vs WI: सुदर्शन की होगी छुट्टी?
पिछले मैच में साई सुदर्शन को टीम में रखा गया था लेकिन वह नहीं चले थे। सुदर्शन के फ्लॉप खेल के बाद पडिक्कल के लिए दरवाजे खुलने की संभावना जताई जा सकती है। दिल्ली की स्पिन पिच पर वह अपनी बैटिंग से प्रभाव छोड़ सकते हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications