IND vs WI: शुभमन गिल ने बनाया इस साल का बड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और कोहली को छोड़ा पीछे

Shubman Gill Record: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 9 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में भी बराबरी कर ली। भारत के लिए इस मुकाबले में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी जमाई।

जायसवाल के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार अर्धशतक आया। वह सबसे कम उम्र में टी20 फिफ्टी जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और ऋषभ पन्त ने यह काम किया था। इन सबके बीच गिल ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

shubman gill

इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्याद बार 50+ का स्कोर करने के मामले में गिल ने पहला स्थान हासिल कर लिया। इस मामले में उन्होंने अन्य बड़े नामों को भी पीछे छोड़ दिया। शुभमन गिल ने अब तक खेली गई 30 पारियों में 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। यह सभी फॉर्मेट को मिलाकर है।

गिल के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित ने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले लेकिन 20 पारियों में उनके बल्ले से 7 बार 50 या इससे ज्यादा रन आए हैं। उनके अलावा कोहली ने भी अपना नाम दर्ज यहाँ कराया है। कोहली ने 19 पारियों में 6 बार ऐसा किया है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में गिल और जायसवाल ने मिलकर बड़ी शतकीय भागीदारी की थी। दोनों ने मिलकर 165 रनों की भागीदारी की थी। गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों का सामना कर 77 रनों की पारी खेली।

गिल के पास अपने 50+ के इस आंकड़े को और आगे लेकर जाने का मौका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 मैच आज ही फ्लोरिडा में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है और यह मुकाबला निर्णायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+