IND vs WI: शुभमन गिल को नंबर 3 पर भेजने का निर्णय क्यों? खुद आकर उन्होंने किया बड़ा खुलासा
IND vs WI, 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल कप नम्बर तीन पर बैटिंग कराने की जानकारी पहले ही सामने आ गई थी। रोहित शर्मा ने पहले ही स्थिति साफ़ कर दी थी। बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल को खिलाने का निर्णय लिया गया था।
शुभमन गिल ओपनर के तौर पर खेलते हैं लेकिन इस बार उनको नीचे भेजने का फैसला लिया गया। राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा से इस बारे में गिल की बातचीत भी हुई थी। शुभमन गिल ने बताया है कि कोच और कप्तान ने उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर क्या कहा।

ब्रॉडकास्टर से बातचीत में गिल ने कहा कि भारत ए के लिए खेलते हुए मैंने तीन और चार नम्बर पर काफी बैटिंग की है। उन्होंने मुझसे पूछा कि इस सीरीज में किस स्थान पर खेलना चाहते हो। मैंने कहा कि नम्बर तीन मेरे लिए अच्छी जगह रहेगी। नई गेंद के सामने खेलना हमेशा फायदेमंद होता है। ओपन करते हुए इससे मुझे फायदा होता है। ओपन करने में और नम्बर तीन पर खेलने में अंतर है। पारियों के बीच में आपको ज्यादा ब्रेक मिलता है।
रोहित शर्मा ने भी कहा था कि गिल ने कोच राहुल द्रविड़ भाई से नम्बर तीन पर खेलने का आग्रह किया था क्योंकि उन्होंने उस नम्बर पर काफी क्रिकेट खेला है। जायसवाल के ओपन करने से लेफ्ट और राईट का कॉम्बिनेशन मिलेगा। हम एक लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज के लिए बैचेन थे।
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करने का मौका मिला। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत फैसला साबित हुआ। वेस्टइंडीज की टीम 150 के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications