IND vs WI 4th T20: रोहित शर्मा की नजर है अब क्रिस गेल के खास रिकॉर्ड पर, आज तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया

फ्लोरिडा, अगस्त 06। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने इस मैच में छोटी ही सही, लेकिन एक विस्फोटक पारी खेल पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर शाहिद अफरीदी के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं।

Rohit Sharma

कितने छक्के हो गए हैं रोहित शर्मा के नाम?

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 477 छक्के हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ विंडीज के क्रिस गेल हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 553 छक्के हैं। वहीं लिस्ट में तीसरा नाम शाहिद अफरीदी का है जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के हैं।

लिस्ट में मैकलम और गुप्टिल का भी है नाम

आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में न्यूजीलैंड को पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकलम का भी नाम है, जिन्होंने 398 और न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गप्टिल ने 379 छक्के जमाए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर इसी रफ्तार से पीछे चले तो आने वाले कुछ दिनों में वो जल्द ही क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

विंडीज को 192 रनों का है लक्ष्य

आपको बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसमें ऋषभ पंत की विस्फोटक पारी भी शामिल है। पंत ने 31 गेंदों में 44 रन की पारी खेली है। कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 33 और संजू सैमसन 23 गेंदों में 30 रन की पारी खेली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+