IND vs WI: ऋषभ पंत को मिला प्रमोशन, उप-कप्तान के तौर पर खेलेंगे टी20 सीरीज
नई दिल्ली, 15 फरवरी: ऋषभ पंत को टीम इंडिया का सफेद गेंद कप्तान बनाया गया है। भारत के नियमित सफेद गेंद कप्तान केएल राहुल चोटिल हैं जिसके बाद पंत को प्रमोशन मिला है। राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलते हुए चोटिल हो गए थे। भारत अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी।

राहुल उस सीरीज के पहले वनडे मुकाबले को भी मिस कर गए थे क्योंकि उनको अपनी बहन की शादी अटैंड करनी थी। बाद में केएल का हैमिस्ट्रिंग में समस्या भी पाई गई। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। सीरीज के दो मुकाबले 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गॉर्डन में हुए थे।
इसके अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते 3 सप्ताह के लिए बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम ने उनके स्थान पर कुलदीप यादव को लिया है। यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में वापसी की थी और प्रभावित किया था।
जिस तरह से अब पंत को प्रमोट किया जा रहा है उससे यह क्लियर है कि भारतीय टीम इस खिलाड़ी को भविष्य के लीडर के तौर पर देखना शुरू कर चुकी है। पंत तीनों फॉर्मेट में शानदार खिलाड़ी हैं और युवा हैं। वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी करने के दौरान प्रभावित कर चुके हैं।
फिलहाल टीम इंडिया लीडरशिप के बदलाव से गुजर रही है क्योंकि विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में अब कप्तान नहीं रहे हैं जबकि रोहित शर्मा सफेद गेंद फॉर्मेट के फुल टाइम कप्तान हैं। अभी टेस्ट कप्तान की घोषणा नहीं की गई है।
वेस्टइंडीज T20I के लिए अपडेट की गई भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान) (विकेटकीपर), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव












Click it and Unblock the Notifications