IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने हासिल की इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि, कोसों दूर रह गए बुमराह-स्टार्क जैसे दिग्गज
IND vs WI: जब मियां मैजिक चलता है, तो गेम अलग स्तर पर चला जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में भी यही देखने को मिला है। सिराज इस समय धमाकेदार अंदाज में खेल रहे हैं। दिल्ली टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में उन्होंने इस साल की एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ख़ास बात यह है कि सिराज के नजदीक कोई बड़ा क्रिकेटर नहीं है।
टेस्ट क्रिकेट में इस साल मोहम्मद सिराज की तूती बोली है, बल्लेबाजों के लिए उनके सामने आने के बाद टिकना मुश्किल हो रहा है। इस वर्ष टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सिराज टॉप पर पहुँच गए हैं। ज़िम्बाब्वे के मुजराबानी को पीछे छोड़ते हुए सिराज ने यह ख़ास आंकड़ा हासिल किया है।

IND vs WI: सिराज के आंकड़े
सिराज ने हाल ही में इंग्लैंड में धाकड़ गेंदबाजी की थी और उसी फॉर्म को यहां भी दर्शाया है। इस साल उन्होंने सिर्फ 8 टेस्ट मैचों में ही 37 विकेटों का आंकड़ा हासिल कर लिया है, मुजराबानी ने 9 टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 36 विकेट अपने नाम किये हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है। स्टार्क ने 7 मैच खेलकर 29 शिकार किये हैं।
टॉप पांच की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उन्होंने 6 मैच खेलते हुए कुल 24 विकेट अपने नाम किये हैं। वेस्टइंडीज के वारिकन के नाम 6 मैचों में 23 विकेट हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम टॉप पांच में नहीं है। उन्होंने 6 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किये हैं।
IND vs WI: वेस्टइंडीज की तरफ से दो शतक
वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए पारी से हार बचाने में कामयाबी हासिल की। ओपनर जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने शतक जमाए। 51 साल बाद वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने एक पारी में भारत में आकर सैकड़ा जड़ने का कारनामा किया है। कैम्पबेल ने अपने टेस्ट जीवन का पहला शतक जमाया है। विंडीज के अंतिम विकेट ने भारत के नाक में दम कर दिया, कैम्पबेल ने फिफ्टी जड़ी और जेडन सील्स ने 32 रन बनाए। दोनों मिलकर स्कोर 311/9 से 390 तक लेकर चले गए।












Click it and Unblock the Notifications