IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में भारत ने चटाई वेस्टइंडीज को धूल, सीरीज में किया धमाकेदार क्लीन स्वीप
IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच में पांचवें दिन के खेल में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली, वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 121 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके बाद चौथे दिन के अंत तक भारत ने 1 विकेट पर 63 रनों का स्कोर बनाया था।
अंतिम दिन के गेम में भारत के लिए साई सुदर्शन और केएल राहुल बैटिंग करने के लिए आए लेकिन सुदर्शन आउट हो गए, वह 39 रनों के निजी स्कोर पर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट होकर चलते बने। इस विकेट से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था क्योंकि लक्ष्य छोटा था।

केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली, पहली पारी के दौरान वह फ्लॉप हो गए थे। गिल दूसरी पारी में आउट होकर चले गए, उनके बल्ले से 13 रन आए, क्रीज पर आने के बाद गिल ने एक चौका और एक छक्का जमाया। राहुल ने नाबाद 58 और जुरेल ने 6 रन बनाते हुए भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी, इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
IND vs WI: भारत के लिए आए दो शतक
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी, इस दौरान दो बल्लेबाजों ने शतक जमाए। यशस्वी जायसवाल टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 175 रनों की मैराथन पारी खेली। उनके अलावा टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल 129 रन बनाकर नाबाद रहे। साई सुदर्शन के बल्ले से भी 87 रनों की पारी आई।
IND vs WI: विंडीज ने दिया करारा जवाब
फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया। विंडीज के लिए जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने शतक जमाए। कैम्पबेल ने 115 रनों की पारी खेली। होप के बल्ले से 103 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने भी 50 रन बनाए। इन सभी ने मिलकर विंडीज की पारी से हार बचा ली। दूसरी पारी में भारत के लिए कुलदीप और बुमराह ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications