IND vs WI: भारत की 23 सालों की बादशाहत बरकरार, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड

IND vs WI, Five Big Record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने अहमदाबाद में पहला टेस्ट पारी और 140 रन के बड़े अंतर से जीता। जबकि दिल्ली में खेला गया दूसरा टेस्ट 7 विकेट से अपने नाम किया। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत (IND vs WI, Five Big Record)

भारत ने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ लगातार टेस्ट सीरीज जीतने का अपना रिकॉर्ड और मज़बूत कर लिया है। यह वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ भारत की लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज़ जीत है। भारत ने वेस्टइंडीज पर वर्षों से अपना दबदबा बनाए रखा है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारत के खिलाफ साल 2002 में टेस्ट मैच जीता था, इसके बाद से पिछले 23 सालों में भारत का दबदबा रहा है।

IND vs WI 1

दिल्ली में बना सबसे बड़ा अजेय रिकॉर्ड

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारत के लिए सबसे भाग्यशाली मैदान साबित हुआ है। भारत ने 1987 के बाद से दिल्ली में कोई टेस्ट नहीं गंवाया है। यह लगातार 14 टेस्ट मैचों में अजेय रहने का एक नया रिकॉर्ड है, जिसने मोहाली के 13 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीत

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए यह जीत एक बड़ी उपलब्धि है। वेस्टइंडीज के खिलाफ़ यह सीरीज जीत, कप्तान के तौर पर गिल की पहली टेस्ट सीरीज़ जीत है। इससे पहले इंग्लैंड में उनकी कप्तानी में खेली गई सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ रही थी।

घर में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ दमदार प्रदर्शन जारी

भारत की जमीन पर वेस्टइंडीज की टीम अब पिछले तीन दशकों से भारत को टेस्ट में नहीं हरा पाई है। भारतीय टीम अपने घर में 1994 से अब तक वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ टेस्ट में अजेय रही है। इस दौरान भारत ने 10 टेस्ट जीते हैं और केवल 2 ड्रॉ कराए हैं।

2002 से वेस्टइंडीज के ख़िलाफ कोई हार नहीं

सिर्फ घरेलू मैदान पर ही नहीं, बल्कि ओवरऑल भी भारत ने साल 2002 से अब तक वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। चाहे मैच अपने घर में हो या वेस्टइंडीज की ज़मीन पर, भारत ने लगातार अपना दबदबा बनाए रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+