IND vs WI: रोहित-जायसवाल के बीच ऐतिहासिक भागीदारी, कप्तान ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के दोनों ओपनरों ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे दिन के पहले सेशन में स्कोर बिना किसी नुकसान के 146 तक पहुंचा दिया। रोहित 68 और जायसवाल 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

कल के स्कोर 80/0 से आगे खेलते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धीरे-धीरे कदम आगे बढ़ाए। दोनों ही खिलाड़ियों ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। बैटिंग के लिए मददगार पिच पर शतकीय भागीदारी देखने को मिली।

west indies vs india 2023

घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद टीम इंडिया में अपने चयन को जायसवाल ने सार्थक साबित कर दिया। 104 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच में फिफ्टी जमा दी। उन्होंने चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने भी शानदार फिफ्टी जड़ी।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा सर्कल के पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। रोहित शर्मा की पारी में ठहराव नज़र आया। रोहित और जायसवाल के बीच टेस्ट में पहली शतकीय भागीदारी की। जायसवाल के लिए डेब्यू मैच में ही शतकीय साझेदारी आना बड़ी उपलब्धि है।

सचिन भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 120 बार ऐसा किया है। रोहित शर्मा ने 102 और सुनील गावस्कर ने 101 बार ओपनिंग करते हुए पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है। सहवाग भी 101 बार ऐसा कर चुके हैं। शिखर धवन ने 79 और गांगुली ने 77 बार पचास प्लस स्कोर किया है।

भारतीय टीम अब दूसरे सेशन में बढ़त लेना चाहेगी। जितनी बढ़त टीम इंडिया को मिलती जाएगी, वेस्टइंडीज के लिए परेशानी खड़ी होगी और मुकाबला भी दूर होता चला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+