IND vs WI: चार बल्लेबाज जो पहले टेस्ट में छोड़ सकते हैं छाप, वेस्टइंडीज के इस युवा से है सबको उम्मीदें
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज की टीम डोमिनिका में एक-दूसरे के आमने-सामने होने जा रही है, जहां 12 जुलाई को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में दोनों टीमों के अभियान की शुरुआत भी होने जा रही है।
वेस्टइंडीज की टीम अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है तो भारतीय टीम के पास कभी भी बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के अलावा, वेस्टइंडीज का कौन सा एकमात्र बल्लेबाज है जिससे सबको बड़ी उम्मीदें हैं।

1. रोहित शर्मा-
रोहित शर्मा 2021 में टेस्ट मैचों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की तुलना में सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ओपनिंग करने के लिए आएंगे और वेस्टइंडीज के अपेक्षाकृत कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं।
2. शुभमन गिल-
शुभमन गिल के रोहित के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद थी लेकिन रोहित ने बताया है कि यह युवा खिलाड़ी नंबर 3 पर उतरेगा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में बढ़िया इंडिया ए टूर किया था। इसके अलावा वे पिछले साल हुई वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज भी रहे थे। इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाना भाता है।
3. अजिंक्य रहाणे-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले की दोनों पारियों में बढ़िया प्रदर्शन करके भारत के बेस्ट बल्लेबाज साबित हुए रहाणे अब वेस्टइंडीज दौरे पर उप कप्तान हैं और उनके आंकड़े इतने जबरदस्त हैं कि अगर वे रन नहीं बनाएंगे तो बड़ी हैरानी होगी। रहाणे ने वेस्टइंडीज की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में 102.8 के जबरदस्त औसत के साथ बल्लेबाजी की है।
ये भी पढे़ें- IND vs WI: मौजूदा दौर के 3 बेस्ट ऑलराउंडर एक ही मैच में दिखाएंगे कमाल, कैसा रहेगा इनका प्रदर्शन
4. टैगेनारिन चंद्रपॉल-
शिवनारायण चंद्रपाल वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाजों में एक रहे हैं और टैगेनारिन उन्हीं के बेटे हैं। 27 साल के टैगेनारिन ने वेस्टइंडीज के लिए छह टेस्ट मैचों में अभी तक 45.3 के औसत से बल्लेबाजी की है।
पिता की तरह बाएं हाथ का यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज क्रिकेट के गिरते हुए स्तर में एक नई जान फूंकने की पूरी क्षमता रखता है। इस खिलाड़ी पर नजर रहेगी। नारायण के पास हर तरह की क्रिकेट शॉट मौजूद हैं और उनके पास पिता जैसा टेंपरामेंट भी नजर आता है। वेस्टइंडीज क्रिकेट में अगर इस समय कोई खिलाड़ी भविष्य का टेस्ट स्टार बनने की ओर दिखाई देता है तो वह टैगेनारिन है।












Click it and Unblock the Notifications