IND vs WI 2nd ODI: शादी के टाइम पर भी नहीं था इतना प्रेशर, अक्षर ने बताया रोमांचक जीत का राज; VIDEO

क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया।

त्रिनिदाद, 25 जुलाई: क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से मात दी। सीरीज का पहले वनडे मैच भी सांसें रोक देने वाला था। दोनों ही मैच ऐसे समय पर आए जब वनडे फॉर्मेट के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे थे। दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने मैच की बाद मुकाबले का राज खोला। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

सारे नाखून ही चबा लिए

सारे नाखून ही चबा लिए

3 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में आवेश खान, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं। चहल अक्षर पटेल से पूछा कि आप जब क्रीज पर थे मैंने अपने सारे नाखून चबा लिए, आपके मन में क्या चल रहा था। उन्होंने मजाकिए लहजे में कहा कि इतना प्रेशर तो मैंने अपनी शादी में भी महसूस नहीं किया था जितना मैच में किया। इस पर पटेल ने कहा कि जब वह मैदान पर गए तब 11 ओवरों में 105 के करीब रन चाहिए थे। हमें 9-10 रन प्रति ओवर बनाने थे। हमने सोचा कि आईपीएल में भी आखिरी 10 ओवर्स में इतने रन बन जाते हैं। हमने सोचा कि हमें आईपीएल वाला इंटेंड रखना है। ज्यादा रन है ऐसा बिलकुल नहीं सोचना है। बस एक ओवर में एक बड़ा शॉट लगाना है और हम वही करते गए।

आखिरी ओवर में उठाया जोखिम

आखिरी ओवर में उठाया जोखिम

अक्षर ने कहा कि 49वें ओवर में आवेश खान ने दिमाग लगाया कि तीन अच्छे गेंदबाजों के 10 ओवर खत्म हो गए हैं, तो 50वें ओवर में रन लग जाएंगे। ऐसे में मैंने सोचा कि 49वें ओवर में ज्यादा रिस्क ना लूं, क्योंकि लास्ट ओवर किसी पार्टटाइमर को करना था। इसके बाद चहल कहते हैं कि आज आपने देखा कि भारत को एक न्यू टेलेंडर (आवेश खान) मिल गए हैं। आवेश ने मुश्किल घड़ी में 2 शानदार चौके लगाकर अक्षर का बोझ कम किया। चहल ने आवेश से पूछा कि आज आपने अपना ड्रीम डेब्यू किया आपके दिमाग में क्या चल रहा था।

नर्वस नहीं थे आवेश

नर्वस नहीं थे आवेश

आवेश ने बताया कि मैं नर्वस तो बिल्कुल नहीं था। कोच राहुल द्रविड़ ने एक रात पहले ही बता दिया था कि तुम डेब्यू कर रहे हो। देखा जाए तो उतने अच्छे से डेब्यू हुआ नहीं मेरा, लेकिन मैं आगे कोशिश करूंगा जब भी मेरे को मौका मिलेगा। अक्षर पटेल के साथ बल्लेबाजी करके मुझे काफी मजा आ रहा था। उन्होंने मुझे बोला था तूं तो बड़े-बड़े शॉट लगा, कोई दिक्कत नहीं है। मैं सिंगल रन हीं नहीं लेना चाहता था, मुझे तो बड़े शॉट ही लगाने थे। लेग स्पिनर होता तो मैं एक ओवर पहले ही मैच खत्म कर देता।

पटेल ने जड़ा अर्धशतक

पटेल ने जड़ा अर्धशतक

अक्षर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने इसलिए खुद ही मैच खत्म किया क्योंकि मैं आउट होता तो चहल भाई आते। मैं चहल भाई को ज्यादा कष्ट देना नहीं चाहता था, इसलिए आप मुझे थैंक्यू बोल सकते हो। अक्षर ने भी चहल से उनके बर्थडे को लेकर सवाल किया। इस पर चहल ने अपने 32वां बर्थडे कैसे मनाया इस बारे में बताया। बता दें कि दूसरे वनडे में अक्षर पटेल ने 35 गेंदों पर 64 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के जड़े। आवेश ने भी उनका साथ दिया और 12 गेंदों पर 10 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+