20वां ओवर 'असली' वाले को ही दे देते, 'इतने सारे अर्शदीप की भीड़ में किसको पता लगना था'
सेंट किंट्स, 2 अगस्त: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की धरती पर सफेद गेंद श्रंखला खेल रही है। यहां पर भारत ने शिखर धवन की अगुवाई में तीन मैचों की वनडे सीरीज जीती और उसके बाद टी-20 का नंबर आता है जहां पर दो मुकाबले हो चुके हैं और श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर चल रही है। भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है और उमरान मलिक भी टीम में नहीं है। ऐसे में एक खिलाड़ी जो उभरकर सामने आया है वह है- अर्शदीप सिंह।

आवेश खान के इस ओवर में वेस्टइंडीज आराम से जीत गया
अर्शदीप ने अपने दूसरे मुकाबले में भी बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन किया जब वेस्टइंडीज को जीत के लिए एक आसान लक्ष्य हासिल करना था, तब सिंह ने 19 ओवर में केवल 6 रन दिए और वेस्टइंडीज के सामने अंतिम ओवर में 10 रन बनाने की दुविधा आ गई। यह बात अलग है आवेश खान के इस ओवर में वेस्टइंडीज आराम से जीत गया लेकिन अर्शदीप जैसे गेंदबाज भारत को डेथ ओवर में काफी आत्मविश्वास दे रहे हैं।

जर्सी के लिए भी बहुत मशहूर हो रहे हैं अर्शदीप सिंह
बाएं हाथ का यह बॉलर केवल अपनी बोलिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी जर्सी के लिए भी बहुत मशहूर हो रहा है। उनकी जर्सी के चलते हर जगह अर्शदीप नजर आ रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में एक नहीं बल्कि तीन-तीन अर्शदीप मैदान पर आए। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी अर्शदीप के नाम की जर्सी पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसने फैंस को वाकई में बहुत असमंजस में डाल दिया है।

अर्शदीप काृे नाम की जर्सी पहनते देते हुए दिखाई दिए खिलाड़ी
सूर्यकुमार यादव और आवेश खान ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपने अपनी पीठ पर अर्शदीप का नाम पहनते देते हुए दिखाई दिए। इसके पीछे का पक्का कारण नहीं पता है लेकिन माना जा रहा है कि यह टीम के सामान से जुड़ी हुई दिक्कत है जो पिछली सीरीज में भी देखी गई थी। वनडे सीरीज में भी हमने दीपक हुड्डा को प्रसिद्ध कृष्णा की जर्सी पहनते हुए देखा था लेकिन उनका नाम ढक दिया गया था उसको टेप कर दिया गया था।

फैंस के लिए बड़ी ही कंफ्यूजन वाली बात
यह तो नहीं पता कि हुडा ने कृष्णा की जर्सी क्यों पहनी लेकिन यह कुछ ऐसी चीज है जो भविष्य में एक समस्या बनते हुए दिखाई दे रही है। सेंट किट्स में हुआ दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद से सामान लाने में हुई देरी के चलते विलंब से शुरू हुआ। यह गेम पूरे 3 घंटे तक रुका रहा और यह एक काफी लंबा समय होता है। यहां तक कि आज होने वाला मैच भी 9:30 बजे शुरू होगा।
जर्सी की बात करें तो यह फैंस के लिए बड़ी ही कंफ्यूजन वाली बात है और उन्होंने अपनी अपनी ओर से इस चीज पर अपनी राय दी है।

लगता है हर ओर अर्शदीप ही हैं
मजेदार वाकया तो तब बन गया जब आवेश खान ने दूसरे T20 में ब्रेंडन किंग को बोल्ड किया और फिर रोहित शर्मा के साथ वे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए, लेकिन उनकी पीठ पर अर्शदीप सिंह का नाम ही हर और चमक रहा था। ट्विटर पर फैंस की जो प्रतिक्रिया है वह इस प्रकार है-
मैच में हर जगह अर्शदीप हैं। भारत का ओपनर भी अर्शदीप है, अंतिम बल्लेबाज भी अर्शदीप है। ऐसा लगता है हर ओर अर्शदीप ही हैं।

आप ओपनिंग भी अर्शदीप से कराते हैं?
गौरव कालरा नाम के यूजर कहते हैं- ठीक है प्रयोग करने चाहिए, लेकिन आप ओपनिंग भी अर्शदीप से कराते हैं? यह कुछ ज्यादा ही बात हो गई है। तो वही तीन स्पाइडर-मैन की फोटो दिखाई गई है और कहा है कि हर कोई अर्शदीप को ही पहन कर घूम रहा है।

20वां ओवर 'असली' वाले को ही दे देते
एक फैन कहते हैं कि, अर्शदीप सिंह की जर्सी की अहमियत तो देखिए और इस फोटो में आपको तीन खिलाड़ी दिखाई देंगे जिसमें एक खुद अर्शदीप हैं, दूसरे सूर्यकुमार यादव और आवेश खान है। उपेंद्र ने तो यह भी कहा है कि आवेश खान अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर उनकी तरह गेंदबाजी भी करने लगे हैं।
बहुत ही मजेदार कमेंट इस प्रकार आया है कि आप अर्शदीप सिंह को अंतिम ओवर करने दीजिए, क्योंकि तीन लोग एक ही जर्सी पहनकर घूम रहे हैं ऐसे में किसी को क्या पता चलेगा। (सभी फोटो सौजन्य- ट्विटर)












Click it and Unblock the Notifications