IND vs WI: मैच से पहले कालीघाट मंदिर में सूर्या-अभिषेक की हाजिरी, अभिषेक के शतक की हुई भविष्यवाणी!
IND vs WI, Kalighat Temple: वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में भिड़ने के लिए भारतीय धुरंधर तैयार हैं। रविवार को ईडन गार्डन्स में होने वाले इस निर्णायक मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव, युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर जाकर मां काली का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर मंदिर में दर्शन करते हुए खिलाड़ियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच से पहले टीम ने मंदिर में जाकर टेका मत्था (IND vs WI, Kalighat Temple)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ नजर आए। उनके साथ अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी मौजूद थे। सुरक्षा घेरे के बीच इन खिलाड़ियों ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि शनिवार को टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इसी मंदिर में जाकर मत्था टेका था।

जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी
ग्रुप-1 के सुपर-8 चरण का यह अंतिम मुकाबला एक 'क्वार्टरफाइनल' बन गया है। दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत और भारत की जिम्बाब्वे पर शानदार जीत ने इस मैच को दिलचस्प मोड़ पर खड़ा कर दिया है। आज जो भी टीम जीतेगी, वह 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
राशिद लतीफ की भविष्यवाणी: अभिषेक मारेंगे शतक
मैच को लेकर सरहद पार से भी एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज और विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। लतीफ ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा जिस निडर अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए मुझे पूरा यकीन है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इस नॉकआउट मैच में शतक जड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications