IND vs WI 5th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, हार्दिक पांड्या संभाल रहे भारत की कमान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने पहले ही 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में इंडिया की प्लेइंग 11 में आज कई बदलाव किए गए हैं। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। विंडीज कप्तान निकोलस पूरन इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-2 पर खत्म करना चाहेंगे।

सीरीज का हाल
3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। वनडे सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। वहीं टी20 सीरीज भी भारत 3-1 से जीत चुकी है। भारत ने पहला टी20 68 रन से जीता था। दूसरे टी20 को वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं तीसरा टी20 इंडिया ने 7 विकेट से और चौथा 59 रन से जीता था। आखिरी टी20 में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। वह पहले चार मैचों में बेंच पर ही थी। इसके अलावा दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने वर्कलोड कम करने के लिए रेस्ट लिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
- भारत: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: शमरह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, ओबेद मैककॉय, हेडन वॉल्श, रोवमैन पॉवेल।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, रवींद्र जडेजा , कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन।
- वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, ओडियन स्मिथ, शमरह ब्रूक्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्शो।












Click it and Unblock the Notifications