IND vs WI: इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, वेस्टइंडीज को अकेले कर सकते हैं चित
IND vs WI 4th T20I Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज सीरीज का चौथा टी20 मैच शनिवार को खेलने वाली है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। आइए नजर डालते हैं भारत के उन खिलाड़ियों पर जो चौथे मैच में टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल: युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए टी-20 में डेब्यू किया। अपने पहले इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन चौथे मैच में उनके पास एक बड़ी पारी खेलने का मौका होगा। यशस्वी जायसवाल से टीम को खासी उम्मीदें हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज खुद को साबित भी किया है।

सूर्यकुमार यादव: भारत के स्टार विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म वापस पा ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ 83 रन जड़ने का काम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मैच में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव से बड़े रनों की उम्मीद होगी। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो सूर्य़कुमार यादव का रन बनाना टीम के लिए बेहद जरूरी है।
तिलक वर्मा: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 3 टी-20 मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा पर भी फैंस की नजरें रहेगी। तिलक वर्मा ने दूसरे मैच अर्धशतक जड़ा था, जबकि तीसरे मुकाबले में वह नाबाद 49 रन बनाने में सफल रहे थे। तिलक वर्मा की बल्लेबाजी देख कुछ दिग्गज उन्हें एशिया कप और वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की बात भी कह रहे हैं।
हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज 2-1 से आगे है। ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या पर भी टीम को मुश्किल से निकालने की जिम्मेदारी होगी। हार्दिक पंड्या चौथे टी-20 मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही धमाल मचा सकते हैं। इस दौरान पंड्या को टीम संयोजन पर भी ध्यान देना होगा।
कुलदीप यादव: भारत के चाइनामैन कुलदीप यादव इस मुकाबले में भारत के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव की कोशिश अपने फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को फंसाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications