IND vs WI: रोहित, धवन, कोहली के फ्लॉप होने के बाद ये 4 खिलाड़ी साबित हुए भारत की जीत के हीरो

IND vs WI 3rd ODI: Four hero player of the match after Rohit, Kohli and Dhawan flop show

अहमदाबाद, 11 फरवरी: रोहित शर्मा ने अपनी फुलटाइम वनडे कप्तानी की जबरदस्त शुरुआत करते हुए विंडीज को तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। तीसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 169 रन बनाकर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 96 रनों के भारी भरकम अंतर से मैच जीत लिया। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन बदलाव के साथ उतरी थी जिसमें दो बदलावों ने मैच में काफी प्रभाव डाला। भारत की इस जीत में कई खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। आइए देखते हैं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में जीत के हीरो कौन-कौन रहे।

1. श्रेयस अय्यर-

1. श्रेयस अय्यर-

भारतीय टीम इस मुकाबले में जिन तीन बदलावों के साथ उतरी थी उसमें श्रेयस अय्यर भी एक थे और उन्होंने ऐसी स्थिति में 80 रनों की पारी खेली जब रोहित, धवन और कोहली जैसे भारत के 3 सुपर स्टार बल्लेबाज बिल्कुल सस्ते में आउट हो चुके थे। विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए थे और भारत का स्कोर 3 विकेट पर 42 रन हो गया था। यहां पर अय्यर ने पंत के साथ 110 रनों की साझेदारी करके टीम इंडिया को टॉप गियर में पहुंचाने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में भी अपनी पारी को आगे बढ़ाएं रखा और 111 गेंदों पर 9 चौके लगाकर 80 रनों की एक ठोस पारी खेली। अय्यर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बुनियाद बनाई।

2. दीपक चाहर-

2. दीपक चाहर-

दीपक चाहर तेजी से एक परफेक्ट ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी में पहले ही भुवनेश्वर कुमार की जगह ले ली है और अब अपनी तेज बल्लेबाजी से भी विपक्षी टीम को लगातार परेशान कर रहे हैं। तीसरे मुकाबले में जहां अय्यर व पंत ने भारतीय टीम को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की तो वही वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर दीपक चाहर ने भारत का स्कोर ढाई सौ पार करने में सबसे अहम रोल अदा किया। जब अय्यर आउट हुए तो भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन था और यहां पर दीपक चाहर ने 38 गेंदों पर 38 रन बनाए।

चाहर इसके बादगेंदबाजी में भी बहुत ही बेहतरीन नजर आए और उन्होंने विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को झटके देने का काम किया। ब्रेडन किंग के बाद उन्होंने ब्रुक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया। दीपक चाहर ने शुरुआती ओवर में बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की जिसके चलते विंडीज पारी के लड़खड़ाने का जो क्रम शुरू हुआ वह लगातार जारी रहा। चाहर ने मैच में 8 ओवर में एक मेडन फेंककर 41 रन देकर दो विकेट लिए।

3. ऋषभ पंत-

3. ऋषभ पंत-

ऋषभ पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी में आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और 54 गेंदों पर 56 रनों की तेज पारी बहुत तेज पारी खेली। अय्यर के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत ने 6 चौके और एक छक्का लगाया और भारत का स्कोर डेढ़ सौ बार कराने के बाद वे आउट हुए। लेकिन तब तक भारत अच्छी स्थिति में पहुंच चुका था। पंत की तेज पारी के चलते श्रेयस अय्यर एक छोर को थाम कर भी खेल सकते थे और इसने बाद में टीम इंडिया की काफी मदद की।

4. प्रसिद्ध कृष्णा-

4. प्रसिद्ध कृष्णा-

प्रसिद्ध कृष्णा पिछले मैच के हीरो थे जिन्होंने 9 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए थे और उन्होंने पिछले मुकाबले की फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा। कृष्णा ने इस मैच में तीन खिलाड़ियों को आउट किया और जब चाहर ने विंडीज टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेजने का काम किया तब मिडिल ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ही छाए हुए थे। उन्होंने डेरेन ब्रावो और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जल्दी से आउट करके भारत की जीत को सुनिश्चित करने का काम किया। जेसन होल्डर केवल 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। कृष्णा ने बाद में टिककर खेल रहे अलजर्री जोसेफ को भी 29 रनों के स्कोर पर चलता किया और इस मुकाबले में 8.1 ओवर में एक मेडन फेंककर 27 रन देकर तीन विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+