IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में कर दिया कमाल, जड़ा शानदार अर्धशतक

West Indies vs India 1st Test Day 2: भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। फिलहाल दूसरे दिन का मैच शुरू हो चुका है, और टीम इंडिया अपने पहले दिन के स्कोर (80) से आगे खेल रही है। इस बीच यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में अपना शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है।

दरअसल, डोमिनिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर जमे हुए है। जायसवाल ने अल्जारी जोसेफ के ओवर में शानदार चौके के साथ 50 रन पूरे कर लिए हैं।

Yashasvi Jaiswal

जायसवाल की फिफ्टी के साथ टीम इंडिया के दोनों ओपनर के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 55 और कप्तान रोहित शर्मा ने भी 50 रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों खिलाड़ी नाबाद क्रीज पर जमे हुए हैं।

दरअसल, डोमिनिका के विंडसोर पार्क स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि ये उनका पहले टेस्ट डेब्यू मैच है, और इससे भी खास बात ये है कि उन्होंने इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की है।

जब यशस्वी को पता चला उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ है
यशस्वी को पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। उन्होंने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। टीम इंडिया में शामिल होने के बाद यशस्वी ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि वह भारतीय टेस्ट टीम में बुलाए जाने की संभावना से घबराए हुए थे और उत्साहित भी थे, एक सपना जो दिन में हकीकत में बदल गया। उन्होंने कहा कि, 'मेरे पिता रोने लगे जब उन्हें पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+