IND vs SL: कोहली आज 51 रन बनाते ही धोनी के इस खास रिकॉर्ड को कर लेंगे अपने नाम, सचिन हैं टॉप पर

आज ईडन गार्डन में विराट कोहली अगर 51 रन बना लेते हैं तो वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टॉप स्कोरर बन जाएंगे। अभी महेंद्र सिंह धोनी उस पोजिशन पर हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। सीरीज में अभी भारत 1-0 की बढ़त बनाए हुए है और अगर आज का मैच भारत ने जीत लिया तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी। गुवाहाटी की तरह आज कोलकाता में भी एक बार फिर भारतीय फैंस को विराट कोहली से काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकी कोहली का बल्ला इस जबरदस्त आग उगल रहा है। गुवाहाटी में विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली थी। ऐसे में आज फिर उनके फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टॉप स्कोरर बनेंगे कोहली?

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टॉप स्कोरर बनेंगे कोहली?

विराट कोहली के पास आज के मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा अवसर होगा। जी हां, यह रिकॉर्ड है श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने का, जो अभी तो सचिन तेंदुलकर के नाम है और विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। अगर विराट कोहली आज के मैच में कम से कम हाफ सेंचुरी बना लेते हैं तो वो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टॉप स्कोरर बन जाएंगे।

51 रन बनाते ही धोनी को पीछे छोड़ेंगे कोहली

51 रन बनाते ही धोनी को पीछे छोड़ेंगे कोहली

विराट कोहली के नाम अभी 48 मैच में 2333 रन हैं। श्रीलंका के खिलाफ 139 उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं धोनी के नाम श्रीलंका के खिलाफ 67 मैचों में 2383 रन हैं और उनका 183 बेस्ट स्कोर है। अगर विराट कोहली आज 51 रन बना लेते हैं तो वो इस रिकॉर्ड में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। वहीं सचिन तेंदुलकर इस मामले में सबसे आगे हैं। सचिन के नाम 84 मैचों में 3113 रन हैं। सचिन का बेस्ट स्कोर 138 रन है।

कोहली को रास आता है ईडन गार्डन का मैदान

कोहली को रास आता है ईडन गार्डन का मैदान

आपको बता दें कि विराट कोहली को वैसे भी ईडन गार्डन का मैदान काफी रास आता है। कोहली ने अभी तक इस ग्राउंड पर 6 इंटरनेशनल वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 54.33 की औसत से 326 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान 1 शतक और 3 अर्द्धशतक हैं। ईडन गार्डन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने यहां खेले 13 मुकाबलों में 49.60 की औसत से 496 रन बनाए हैं। सचिन ने एक शतक और 4 अर्द्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+