IND vs SL: आज भी गरजेगा किंग कोहली का बल्ला, श्रीलंका के खिलाफ 85 की औसत से बनाते हैं रन

मौजूदा टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे अच्छी बात ये रही कि पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बढ़िया लय में नजर आए। तीनों मैचों में उनके बल्ले से रन देखने को मिले, जो ये साफ दर्शाते है कि ‘किंग इज बैक।’

स्पोर्ट्स डेस्क, 6 सितंबर: एशिया कप में आज भारतीय टीम सुपर 4 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। ये मैच भी दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला जीतने बहुत जरूरी है। मौजूदा टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे अच्छी बात ये रही कि पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बढ़िया लय में नजर आए। तीनों मैचों में उनके बल्ले से रन देखने को मिले, जो ये साफ दर्शाते है कि 'किंग इज बैक।'

आज भी चलेगा बल्ला

आज भी चलेगा बल्ला

पिछले दो मैचों में विराट कोहली लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं। आज भी कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद लगाई जा रही है। खास बात ये हैं कि आंकड़े खुद इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आज श्रीलंकाई गेंदबाजों की शामत आने वाली है, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ विराट का बल्ला हमेशा आग उगलता है। फॉर्मेट चाहे कोई भी हो, किंग कोहली के सामने अच्छे सा अच्छा श्रीलंकाई गेंदबाज पानी भरता नजर आता है।

T20I में कैसे हैं आंकड़े

T20I में कैसे हैं आंकड़े

श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने अभी तक कुल 7 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 85 की औसत और 140.66 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 339 रन देखने को मिले हैं। 6 पारियों में विराट ने 4 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती चार T20I पारियों में विराट कोहली ने लगातार 4 अर्धशतक जड़े थे। ये आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान को श्रीलंका के खिलाफ खेलना खासा पसंद आता है।

अभी तक का प्रदर्शन

अभी तक का प्रदर्शन

एशिया कप 2022 में 35 वर्षीय कोहली ने 3 पारियों में 77 की शानदार औसत और 126.23 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 154 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान (192) के बाद वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। पाक के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मैच में विराट ने समय लेते हुए 34 गेंदों पर 35 रन बनाए थे, जबकि हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उनके बल्ले से 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भी उन्होंने 44 गेंदों पर 60 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+