IND vs SL: एशिया कप में पहली बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली, 21 वर्षीय गेंदबाज ने बिखेरी गिल्लियां

एशिया कप 2022 के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: एशिया कप 2022 के सुपर-4 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पवेलियन लौट गए। उन्होंने 7 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाज करने आए विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और खाता भी नहीं खोल सके।

टी20I में चौथी बार 0 पर आउट हुए

टी20I में चौथी बार 0 पर आउट हुए

अपने करियर का चौथा टी20 इंटरनेशनल खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने विराट कोहली को बोल्ड किया। 21 साल के मदुशंका की मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ गेंद को कोहली स्लॉग करने चले गए। बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद स्‍टंप्‍स से जा टकराई। पिछले मैच में 44 गेंदों पर 60 रन की पारी खेलने वाले कोहली इस मैच में खाता तक नहीं खोल सके। एशिया कप में पहली बार ऐसा हुआ है जब विराट 0 पर पवेलियन लौटे हो। इसके अलावा वह टी20I में चौथी बार 0 पर आउट हुए हैं।

टूर्नामेंट में अब तक कोहली का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में अब तक कोहली का प्रदर्शन

एशिया कप 2022 में विराट कोहली अब तक शानदार लय में नजर आए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंद पर 35 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा था। हांगकांग के खिलाफ विराट ने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में विराट ने 44 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ विराट खाता तक नहीं खोल सके।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 103 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3462 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+