IND vs SL: 155 kph के साथ उमरान मलिक ने ध्वस्त किया जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड- VIDEO
उमरान मलिक की डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर की रफ्तार कोई नई बात नहीं है लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल मैच में इसी गति से जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारतीय टीम ने साल की शुरुआत बढ़िया की क्योंकि हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने मंगलवार को मुंबई में पहले टी20I में श्रीलंका पर दो रन की रोमांचक जीत हासिल की। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शिवम मावी शो के स्टार के रूप में उभरे, उन्होंने चार विकेट लिए और अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 22 रन दिए। मावी के प्रयासों से भारत ने श्रीलंका को शुरू से ही बैकफुट पर धकेल दिया, क्योंकि उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में एक-एक विकेट लिया था।

शिवम मावी ने की शुरुआत
इतना ही नहीं, मावी दूसरे स्पेल में भी उतने ही प्रभावशाली थे क्योंकि उन्होंने वानिंदु हसरंगा के रूप में भारत को एक महत्वपूर्ण सफलता प्रदान की। वानिंदु अप्रत्याशित ढंग से श्रीलंका को मैच में वापस ले जाने वाली पारी खेलते दिखाई दे रहे थे। फिर मावी ने इसके बाद अपने अंतिम ओवर में महेश तीक्षणा को आउट किया।

सपोर्ट उमरान मलिक से मिला
मावी को इस दौरान उमरान मलिक से बहुत समर्थन मिला, जिन्होंने एक बार फिर अपनी तेज गति से फैंस का दिल जीता और मैच को देखना उत्सुकतापूर्ण बनाए रखा। सभी को 150 की रफ्तार देखना पसंद है और उमरान के पास फिलहाल वो गति है जिसने दोबारा प्रशंसकों को चकित कर दिया। पेस सनसनी ने दो विकेट लेकर वापसी की और अपने चार ओवरों में 27 रन दिए। अपने स्पेल के दौरान, उमरन ने स्पीड गन पर 155 किमी प्रति घंटे की गेंद फेंकी जो मैच की सबसे तेज गेंद भी थी।
उमरान की वजह से भारत को खतरनाक शनाका से छुटकारा मिला, जो 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर एक्स्ट्रा कवर पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए।
बुमराह का फास्ट बॉल का रिकॉर्ड तोड़ दिया
उमरान गति के मामले में भारत में सबसे ऊपर हैं। एक समय बुमराह को सबसे तेज समझा जाता था। वे बहुत तेज भी थे लेकिन बाद में फिटनेस के मुद्दों ने उनको 90 मील प्रति घंटा के आसपास का गेंदबाज बना दिया। अब उमरान ने जसप्रीत बुमराह के सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा दिया। उमरान से पहले बुमराह भारत पेसरों में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने हुए थे जिनकी सर्वाधिक गति 153.36 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। उसके बाद मोहम्मद शमी (153.3 किलोमीटर प्रति घंटे), नवदीप सैनी (152.85 किलोमीटर प्रति घंटा) का नंबर आता है।
फैंस उमरान के प्रदर्शन के खुश हैं। भारत को तीन मैचों की श्रृंखला में खुद को 1-0 से आगे कर दिया है। अब दूसरा टी20 गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा। यहां भी उमरान की रफ्तार पर नजर रहेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications