'जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई', राहुल द्रविड़, हार्दिक पांड्या समेत टीम ने किया ऋषभ पंत को विश- VIDEO
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना में कई चोटों का सामना करने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं अब टीम इंडिया ने कोच और कप्तान समेत उनके लिए तेज रिकवरी विश की है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऋषभ पंत का एक्सीडेंट एक बडे़ हादसे के जैसा है जिससे क्रिकेट जगत हिल गया। अब टीम इंडिया इस झटके से उभरते हुए 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वानखेड़े में सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर, बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो जारी किया। ये लोग अपने साथी पंत के लिए तेज रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। पंत 30 दिसंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में कई चोटों का सामना करने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया
शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत की भीषण कार दुर्घटना ने इस विकेटकीपर को महीनों के लिए खेल के मैदान से दूर कर दिया है। पंत को सोमवार को आईसीयू से ट्रांसफर कर दिया गया था और सर्जरी के बाद वह ठीक हो रहे हैं।
चोटिल क्रिकेटर को दुनिया भर से प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मिली हैं और ऐसा ही एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन और शुबमन गिल ने पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आपकी वापसी का इंतजार है
टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वीडियो में कहा, " ऋषभ, आशा है कि आप बढ़िया हैं जल्द ही ठीक हो जाएंगे। पिछले एक साल में, मुझे आपकी भारतीय क्रिकेट टेस्ट इतिहास में खेली गई कुछ सबसे बड़ी पारियों को देखने का सौभाग्य मिला है और उस वक्त हम लोग मुश्किल हालातों में थे। इसलिए मुझे पता है कि आपके वो दम मौजूद है, और आपके पास अपने आप को बहुत कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने की क्षमता है। यह सिर्फ एक ऐसी ही चुनौती है, और मुझे पता है कि आप वापस आ रहे हैं जैसे इस साल ऐसा आपने कई बार किया है। आपकी वापसी का इंतजार है।"
Recommended Video

जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई
कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैं बस आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करना चाहता था। मुझे पता है कि आप एक लड़ाकू रहे हैं और चीजें वैसी नहीं हैं जैसी आप चाहते थे, लेकिन जीवन ऐसा ही है, और मुझे पता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं। आप बाधाओं के सभी दरवाजे तोड़ देंगे और वापसी करेंगे जो आपने हमेशा की है। इसलिए मेरा प्यार और मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं, और पूरी टीम और पूरा देश तुम्हारे पीछे है। जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।"












Click it and Unblock the Notifications