IND vs SL: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक हफ्ते में ही दो बार खुली इस गेंदबाज की किस्मत
बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ नए साल की शुरुआत पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें एक गेंदबाज की किस्मत हप्ते भर में ही दो बार खुल गई है।

IND vs SL T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ नए साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे और T20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए बीसीसीआई ने मंगलवार की रात टीम का ऐलान भी कर दिया है। 3 जनवरी से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी और उसके बाद वनडे टीम अपने मुकाबले खेलेगी। हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की अंगूठे की चोट के चलते गैरमौजूदगी के कारण T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। इस T20 में हमें युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी की एंट्री भी दिखाई देती है।

आईपीएल और बीसीसीआई काफी हद तक एक ही पेज पर
दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक पांड्या की ही कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने कुछ ही दिन पहले आईपीएल 2023 नीलामी में इस गेंदबाज को 6 करोड रुपए में खरीदा था। शिवम मावी एक अनकैप्ड खिलाड़ी थे जिनको भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिल गई है। कहीं ना कहीं आईपीएल की नीलामी का असर इस टीम के चयन पर भी दिख गया और यह भी स्पष्ट होता है आईपीएल और बीसीसीआई काफी हद तक एक ही पेज पर होते हैं।

शिवम मावी के लिए एक महत्वपूर्ण कॉल
ये शिवम मावी के लिए एक महत्वपूर्ण कॉल है क्योंकि इस 24 साल के गेंदबाज की चर्चाएं बहुत हो रही है लेकिन वह इंटरनेशनल लेवल पर अभी चमकने बाकी हैं। शिवम मावी को हम 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी का नमूना पेश करने के लिए जानते हैं। हालांकि इन 4 सालों में मावी वैसे तरक्की नहीं कर पाए जैसी उम्मीद थी लेकिन उनके दमखम को देखते हुए यह यकीन जरूर किया जाता है कि माफी एक बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर डिवेलप हो सकते हैं।

अच्छा कर रहे हैं मावी
मावी 1998 में उत्तर प्रदेश में जन्मे हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं। जाहिर है उनके पास रफ्तार सबसे बड़ी ताकत है और पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की ओर से 10 मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं लिस्ट ए मैचों में 36 मुकाबले खेलकर 59 विकेट लिए हैं। वे 46 टी20 मैचों में 46 विकेट ले चुके हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम और शेड्यूल-
यह T20 सीरीज 3 जनवरी को वानखेडे स्टेडियम मुंबई में शुरू होगी जिसका दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 5 जनवरी को खेला जाएगा और तीसरा व अंतिम मैच राजकोट में सूरत क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार












Click it and Unblock the Notifications