'बस खेलने को मिल जाए एक गेम', श्रीलंका के खिलाफ इस IPL स्टार की हार्दिक से है केवल ये गुजारिश

भारतीय टीम बांग्लादेश टूर के बाद मिले बेहद छोटे ब्रेक के बाद मंगलवार, 03 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में उतरेगी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सीनियरों की गैर मौजूदगी में कप्तान होंगे क्योंकिकेएल राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। द मेन इन ब्लू में शिवम मावी, मुकेश कुमार और राहुल त्रिपाठी जैसे युवा होंगे, जिन्होंने अभी तक भारत के लिए किसी भी प्रारूप में नहीं खेला है।
इस सीरीज में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्टार मावी नजरें होंगी जिनको गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा है। देखना होगा गेंदबाज अपना मौका हासिल कर पाता है या नहीं। पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में 24 वर्षीय खिलाड़ी को उम्मीद है कि पांड्या की कप्तानी में खेलने को मिल सकता है।
मावी ने कहा, "हार्दिक पांड्या हर खिलाड़ी का समर्थन करते हैं। वह एक महान लीडर हैं। उन्होंने पहले सीजन में आईपीएल चैम्पियन बनने जैसा मुश्किल काम किया। उन्होंने आगे बढ़कर गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया और चैंपियन बने। वह एक शांत लीडर हैं, लेकिन उन्होंने कुछ साहसिक फैसले लिए।'
मावी ने हार्दिक को कुशल कप्तान बताया जो रणनीतियों में माहिर है। वह जानते हैं कि बल्लेबाजी क्रम में किसे कब और किसको बढ़ावा देना है। मुझे पता है कि ये मेरे लिए आसान नहीं होगा, लेकिन मैं सिर्फ एक खेल में जगह पाने और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की ओर देख रहा हूं।

तेज गेंदबाज ने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए, मावी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए और विजय हजारे ट्रॉफी में 14 विकेट लिए।
मावी ने पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बारे में बात करते हुए कहा, "हां, मैं लगभग 5 से 6 करोड़ की उम्मीद कर रहा था। यह मेरे लगातार प्रदर्शन का नतीजा है। मैं हमेशा जीटी में रहना चाहता था क्योंकि मैंने सुना है कि उनका मैनेजमेंट बहुत अच्छा है। जीटी के पास हार्दिक भाई और (आशीष) नेहरा भाई हैं, जो खेल के दो सबसे अच्छे माइंड हैं।"
Recommended Video

-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications