IND vs SL: कोहली हुए बाहर तो फिर किस खिलाड़ी को उनकी जगह मिलेगा मौका? यह नाम है सबसे आगे
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज हो सकता है। विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है, जबकि राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम नए साल में श्रीलंका की मेजबानी के लिए तैयार है। श्रीलंका की टीम जनवरी के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर आ रही है, जहां 3 जनवरी से टी20 सीरीज और फिर 10 जनवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज हो सकता है। टीम की घोषणा से पहले यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है, जबकि हार्दिक पांड्या को कप्तानी दी जा सकती है। केएल राहुल को भी टीम से बाहर किया जा सकता है।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है कोहली की जगह मौका
सबसे ज्यादा चर्चा टी20 टीम में विराट कोहली की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा? इसकी हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 टीम में विराट की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जा सकता है। 31 साल के राहुल त्रिपाठी का अभी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हुआ है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चयन की उम्मीद है। आपको बता दें कि राहुल त्रिपाठी बांग्लादेश के खिलाफ भी वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल के पिछले सीजन के 14 मैचों में 414 रन बनाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था। राहुल त्रिपाठी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे,लेकिन इससे पहले वो केकेआर में थे। मिडिल ऑर्डर के अलावा राहुल त्रिपाठी ओपनिंग भी कर सकते हैं। राहुल त्रिपाठी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और इंग्लैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे के दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा थे।
राहुल त्रिपाठी ने आईपीएल के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने लिस्ट ए में 49 प्रथम श्रेणी मैच और 53 मैच खेले हैं। राहुल त्रिपाठी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2656 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। वहीं, लिस्ट ए में उन्होंने 1782 रन बनाए हैं और 6 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications