वो ताकत जो शमी को बाकियों से बेस्ट बनाती है, गावस्कर ने बताया क्यों है बल्लेबाजों में इतना आतंक

बेंगलुरु, 14 मार्च: बल्लेबाजी के दिग्गज रहे सुनील गावस्कर ने मोहम्मद शमी की तारीफ की है। शमी ने कई सालों से भारतीय गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लंबे बॉलिंग स्पैल डाले हैं। टेस्ट मैचों में शमी का कोई तोड़ नहीं और वे जसप्रीत बुमराह के साथ भारत की सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी जोड़ी का निर्माण करते हैं। शमी को मोहम्मद शमी को T20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद प्रत्येक लिमिटेड ओवर सीरीज में आराम दिया गया है और वे केवल लाल गेंद फॉर्मेट वाले क्रिकेट में ही खिलाए जा रहे हैं।

मोहम्मद शमी के मुरीद सुनील गावस्कर भी-

मोहम्मद शमी के मुरीद सुनील गावस्कर भी-

31 साल के शमी काफी कम मुकाबले खेलने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में बहुत अच्छी लय में दिखाई दिए जहां उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को पहली पारी में अनप्लेबल डिलीवरी पर आउट किया और अपने तेज स्पैल में 18 रन देकर दो विकेट के साथ आंकड़ों को समाप्त किया। मोहम्मद शमी के पास पिच के ऊपर गेंद को हिट कराने के बाद विकेटों के दोनों तरफ मूवमेंट कराने की क्षमता है जिसके चलते वे टेस्ट क्रिकेट में हमेशा बड़े गेंदबाज रहे हैं।

विदेशों में भारत की जीत का सितारा-

विदेशों में भारत की जीत का सितारा-

मोहम्मद शमी ने भारत की विदेशी दौरों पर मिली कई जीतों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और वह लगातार टीम इंडिया के निरंतर परफॉर्मर रहे। सुनील गावस्कर का मानना है कि मोहम्मद शमी एक छोर से लगातार दबाव को बनाते रहते हैं और कई बार शमी के काम पर लोगों का ध्यान नहीं जाता। इसके बावजूद यह तेज गेंदबाज किसी घोड़े की तरह से पिछले कई सालों से टीम इंडिया के लिए अनथक दौड़ लगा रहा है। सुनील गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए आगे कहते हैं कि मोहम्मद शमी हर गेंद पर गति निकालने का प्रयास करते हैं और वे लगातार अपना 100% देते हैं। मोहम्मद शमी के गेंदबाजी पार्टनर जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट लिए थे।

क्या करते हैं शमी-

क्या करते हैं शमी-

गावस्कर आगे कहते हैं, "हां शमी एक ऐसे इंसान हैं जो लंबे बॉलिंग स्पेल फेंक सकते हैं, लगातार उस गति को बनाए रख सकते हैं और हर गेंद पर बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं। आपको उनके जैसे किसी खिलाड़ी की टीम में मौजूदगी जरूर चाहिए होती है। वह बहुत ही जबरदस्त रहे हैं। लोग भूल जाते हैं कि वह आपके सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं फिर भी वे 4 ओवर के स्पेल नहीं करते, बल्कि 6 या 7 ओवर के स्पैल करते हैं और यह काम शमी ही कर सकते हैं।

गावस्कर कहते हैं कि मोहम्मद शमी हर गेंद पर बहुत ही मुश्किल नजर आते हैं और अपना सब कुछ झोंक देते हैं। शमी गेंद को छोड़ते वक्त अंतिम क्षणों में अपनी कलाई को इधर-उधर घुमाते हैं जो गेंद को विकेटों के दोनों छोरों पर मूवमेंट करने में मदद करती है जिसके चलते बल्लेबाजों को शमी के लिए भांपना बहुत मुश्किल होता है।

भारत की जीत लगभग पक्की-

भारत की जीत लगभग पक्की-

अगर हम भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे दूसरे पिंक बॉल टेस्ट मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया लगभग जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रनों पर अपनी पारी समाप्त की थी जिसके जवाब में श्रीलंका केवल 109 रनों पर सिमट गया था। भारतीय टीम दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाकर अपनी पारी घोषित करने में कामयाब रही और 447 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का 1 विकेट 28 रनों के स्कोर पर गिर गया था। अभी दो ही दिन का खेल हुआ है और पूरी उम्मीद है तीसरे दिन इस मैच का नतीजा भारत के पक्ष में आकर गिरने जा रहा है जिसका अर्थ यह भी होगा कि रोहित शर्मा के लिए टेस्ट कप्तानी भी क्लीन स्वीप के साथ शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+